
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही समर्थकों में खलबली, बोले नई पार्टी बनाते तो साथ जाते
रतलाम. कोरोना वायरस के दौरान जहां लॉकडाउन है वही आमजन की जनप्रतिनिधियों से बड़ी उम्मीद है। जिले के पांचों विधायक ने स्वयं को सेवा कार्य के माध्यम से लॉक डाउन के दौरान व्यस्त रखा हुआ है। कोई घर में रहकर फोन पर जानकारी लेकर मदद करता रहे तो कोई ने मैदान में जाकर लोगों की मदद की। यह वे जनप्रतिनिधि है जो कुछ दिन पहले तक मध्यप्रदेश में सत्ता बचाने से लेकर बनाने में लगे हुए थे। अब इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 21 दिन के लॉकडाउन में यह सेवा कर रहे है।
बाहर है 1 हजार, 200 पैदल आए
करीब एक हजार लोग शोलापुर, जोधपुर, जैसलमेर क्षेत्र में फंसे हुए है। उनको सुरक्षित लाने के कार्य में लगा हुआ हूं। 200 लोग आए, उनकी मदद की है। इसके अलावा प्रशासन से तालमेल बनाकर भोजन पैकेट आदि की मदद की है। बाइक से ही दौरे कर रहा हूं।
- मनोज चांवला, विधायक आलोट
भोजन की व्यवस्था की
दिनभर गांव गांव गया व भोजन के पैकेट का वितरण सही हो इस व्यवस्था को देखा है। बाहर से 10 हजार से अधिक मजदूरों को विभिन्न वाहन से राजस्थान, गुजरात से लाया गया है। सैनिटाईजर बंटवाया गया है व कई हजार भोजन पैकेट बांट दिए गए है।
- हर्षविजय गेहलोत, विधायक, सैलाना
फोन पर दिए लगातार निर्देश
विधानसभा क्षेत्र में आमजन ने लॉकडाउन का पालन किया इसके लिए बधाई। सतर्कता ही सुरक्षा है। दिनभर लोगों के मदद के लिए जानकारी आई जो मदद की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए गए कि वे मदद में जागरुक रहे।
- चेतन्य काश्यप, विधायक, रतलाम शहर
ग्रामीण क्षेत्र में हूं इस समय
लॉक डाउन के दिन सुबह से ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर हूं। जहां गड़बड़ी या कमजोरी मिली है, वहां उसको सुधार करवाया गया है। आंबा, शेरपुर सहित विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा है।
- डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक जावरा
विधानसभा में सक्रिय हूं
लॉक डाउन में विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हूं। सुबह से अनेक गांव से मदद के लिए फोन आ रहे है वहां प्रशासन से सहयोग करके मदद उपलब्ध करवाई गई है। कुछ युवा बाहर मिले थे, उनको घर में जाने को कहा गया है।
- दिलीप मकवाना, रतलाम ग्रामीण विधायक
Published on:
01 Apr 2020 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
