निष्पक्ष निर्वाचन और मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार वेबकास्ट किए जाने वाले मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाकर कुल मतदान केंद्रों का 50 फीसदी कर दिया है। जिले में बनाए गए 1295 मतदान केंद्रों से 649 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से भोपाल और जिले में बैठे निर्वाचन विभाग के अधिकारी सीधे मतदान की व्यवस्था, गड़बड़ी या वहां की अन्य गतिविधियां देख सकेंगे।