शुरू से नहीं बैठा तालमेल
सूत्रों की माने तो राशन के फर्जीवाड़े से जुड़े इस मामले में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ निगम के ठेकेदार का तालमेल जम गया था। इसके चलते सब जानकर भी जिला आपूर्ति अधिकारी आरसी जांगडे़ सहित उनके अन्य अधिकारी अनजान बने बैठे थे। वहीं निगम जब भी इस मामले में ठेकेदार व खाद्य विभाग को पत्र लिखता था, तो उसकी अनदेखी कर दी जाती थी। हालाकि इस पूरे घोटाले के बीच निगम ने भले ही स्वयं को बचाने के लिए इन दोनों से पत्राचार किया था, लेकिन उसके अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध ही थी, जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज किया है।