
रतलाम. जिले के आदिवासी क्षेत्र बाजना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक परिवार ने बैगन की सब्जी बनाकर खाई और उसके बाद परिवार की दो मांहिलाओं और दो पुरुषों की तबियत बिगड़ गयी। हालात इतने खराब हुए की परिवार के चारों सदस्यों ललिता, लक्ष्मीबाई, प्रकाश और अमरा कटारा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां अमरा कटरा की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही 2 महिलाओ ललिता व लक्ष्मीबाई को इलाजे के बाद छुट्टी दे दी गयी है। लेकिन एक सदस्य प्रकाश का अभी भी इलाज जारी है।
लॉकडाउन में सब्जी नहीं मिली
मृतक के परिजनों ने बताया कि इन दिनों लॉकड़ाऊँन चल रहा है और ऐसे में दुकाने बन्द है और इसलिए परिवार के सदस्यों ने पुराने सुखे बैंगन की सब्जी बनाकर खाई थी इसके बाद तबियत बिगड़ गई। हालत ज्यादा खराब होने से अस्पताल लेकर आए थे पर अमरा कटारा की मौत हो गई और प्रकाश अभी भी भर्ती है।
पुलिस ने मृतक का पीएम करवाया
पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के चार सदस्य अमरा प्रकाश ललिता व लक्ष्मीबाई ने घर ने सूखे बैंगन की सब्जी बनाकर खाई थी इसके बाद उनकी तबियत खराब हुई और 2 महिलाओ को बाजना अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। वही प्रकाश का इलाज बांसवाड़ा अस्पताल में जारी है इसके अलावा एक सदस्य अमरा कटारा की मौत हो गयी। बयान में सामने आया कि इन सभी ने सूखे पुराने बैंगन की सब्जी बनाकर खाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published on:
16 Apr 2021 08:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
