10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO रतलाम की डॉक्टर लीला जोशी को पद्यश्री अवॉर्ड

मध्यप्रदेश के रतलाम के लिए यह सुखद पल है जब मेडिकल क्षेत्र में लंबे समय से सेवा कर रही डॉक्टर लीला जोशी का नाम पद्यश्री अवॉर्ड के लिए तय किया गया है। इसकी अधिकारिक घोषणा शनिवार शाम को कर दी गई है। सूचना आते ही डॉक्टर जोशी के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है।

2 min read
Google source verification
Padma Shri Award for Ratlam Doctor Leela Joshi

Padma Shri Award for Ratlam Doctor Leela Joshi

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम के लिए यह सुखद पल है जब मेडिकल क्षेत्र में लंबे समय से सेवा कर रही डॉक्टर लीला जोशी का नाम पद्यश्री अवॉर्ड के लिए तय किया गया है। इसकी अधिकारिक घोषणा शनिवार शाम को कर दी गई है। सूचना आते ही डॉक्टर जोशी के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है।

VIDEO ट्रेन पर जमकर पथराव, ट्रेन अंधेरे में रखकर ले गया चालक

डॉ. जोशी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक मात्र महिला चिकित्सक है जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर मुफ्त इलाज का नेक काम करने में लंबे समय से जुटी है। खासतौर से वे आदिवासी अंचलों में एनीमिया से पीडि़त, गर्भवती और तमाम तरह की बीमारियों से ग्रसित महिलाओं का मुफ्त इलाज करती हैं। डॉ. लीला जोशी देश के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूची में देश की 100 प्रभावी महिलाओं में शामिल हो चुकीं है।

VIDEO जयपुर बान्द्रा जयपुर के साथ अजमेर बांद्रा अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी

इसलिए मिला यह पुरस्कार

डॉ. लीला जोशी को यह उपलब्धि आदिवासी महिलाओं का मुफ्त इलाज करने पर मिली है। रेलवे के चीफ मेडिकल डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड डॉ. लीला जोशी वर्ष 1997 से रतलाम के आदिवासी अंचलों में एनीमिया के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया और महिलाओं और किशोरियों का मुफ्त इलाज कर रही हैं। इस उल्लेखनीय योगदान के चलते इनका नाम देश में जाना जाता है। मुंबई में स्त्री रोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑब्सट्रेटिक एंड ग्यानकलोजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (फोगसी) द्वारा गर्भ व गर्भावस्था विषय पर विश्व सम्मेलन २०१९ के नवंबर माह में हुआ था। इसमें शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला जोशी को प्राइड ऑफ फोगसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

रतलाम में फ्लैट के बाथरुम में मिले दो शव, पुलिस मौके पर

दिल्ली- 2020 पद्म पुरस्कारों का ऐलान
118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान का ऐलान
16 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान का ऐलान
7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान का ऐलान
मध्यप्रदेश से कुल चार हस्तियों को पद्मश्री सम्मान
छत्तीसगढ़ से एक हस्ती को पद्मश्री सम्मान
मध्यप्रदेश से अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान
मध्यप्रदेश से कला में डॉ. पुरुषोत्तम दधीचि को पद्मश्री
मध्यप्रदेश से उद्योग के क्षेत्र में नेमनाथ जैन को पद्मश्री
मध्यप्रदेश से मेडिसिन के क्षेत्र में डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री
छत्तीसगढ़ से कला में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री

VIDEO रेलवे आवास में दबंगों का कब्जा

VIDEO आरडीएसओ का गति परीक्षण : मात्र 2.47 घंटे में कोटा से रतलाम आई ट्रेन

VIDEO 30 साल बाद 24 जनवरी को मकर राशि में शनि, आपकी राशि पर होगा यह असर