रतलाम/आम्बा। पूरे विश्व में परमारकालीन एक ही नवदुर्गा का प्राचीन मंदिर है जो मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से 33 किमी दूर ग्राम पुनियाखेड़ी में स्थित है। यहां हर नवरात्र में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, तो जिले सहित अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शनार्थ पहुंचते है और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैंं। मातारानी के दर्शन के लिए आम्बा से मंदिर तक सीसीरोड है। यह अति चमत्कारी मंदिर विक्रम से पहले पाषण कालीन बताया जाता है। किवंदीत है कि यह मंदिर भगवान कृष्ण के काल में भी यहीं पर मौजूद था। बताया जाता है श्री कृष्ण के महापरणाय के बाद मंदिर की सारी मुर्तियां जमीन मे समाई गई और पाषण कालीन के अवशेष रह गए। ग्रामीणों ने फिर खुदाई की तो जमीन के अंदर से प्रतिमाएं बहार आई। कहा जाता है की नौ दुर्गा पूरे विश्व में एक साथ कही विराजित नहीं है, केवल यहीं पर है।