4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद के तीखे बोल, अधिकारियों को सुधारो नहीं तो मैं सुधार दूंगा

सागोद के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के सामने बरस पड़े कांग्रेस सांसद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 18 May 2018, 2:17 PM IST

Patrika

Patrika

रतलाम. भाजपा नेताओं के निशाने पर आए अधिकारियों पर गुरुवार को सांसद कांतिलाल भूरिया बरस पड़े। शहर से लगे ग्राम सागोद में 3 स्कूल भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने किया। समारोह की सूचना समय पर नहीं मिलने और शिलालेख पर प्रोटोकॉल के विपरीत सांसद का नाम विधायक से नीचे लिखने पर भूरिया ने कड़ी आपत्ति ली। मंच पर ही कहा कि दीपकजी, अधिकारियों को प्रोटोकॉल सीखा दों, नहीं तो मैं सीखा दूंगा। सांसद की नाराजगी पर प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत सीइओ को तलब कर प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए कहा, तब सांसद का गुस्सा कम हुआ। हालांकि कांग्रेस नेताओं से इसे मनमानी करार देकर विरोध दर्ज कराया है।

ग्राम सागोद मेंं करीब 3 करोड़ 55 लाख की लागत से सागोद में हाइस्कूल और धामनोद में हायर सेकंडरी भवन का लोकार्पण किया गया। कनेरी में प्रस्तावित एक करोड़ की लागत के हाइस्कूल भवन का भूमिपूजन भी प्रभारी मंत्री दीपक जोशी, सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान की मौजूदगी में हुआ। समारोह में जब लोकार्पण शिलालेख पर सांसद भूरिया की नजर पड़ी तो वे नाराज हो गए। पहले ही समारोह की सूचना समय पर नहीं मिलने की बात पर गुस्सा सांसद को जब धामनोद के प्रतिनिधियों का नाम नहीं होने और खुद का नाम विधायक के नीचे लिखा मिलने पर वे अधिकारियों पर बरस पड़े। प्रभारी मंत्री जोशी की मौजूदगी में सांसद ने कहा कि दीपकजी, इन अधिकारियों को प्रोटोकॉल बता दों, नहीं तो मैं सीखा दूंगा। कार्यक्रमों की सूचना सांसद को ही नहीं दी जाती। जनप्रतिनिधि भी इस तरह की शिकायत कर रहे हैं, शिलालेख पर भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।

जियोस से पहले दिखा सांसद की नाराजगी का असर
सागोद के कार्यक्रम के बाद जिला योजना समिति की बैठक हुई। सांसद भूरिया नजर नहीं आए तो प्रभारी मंत्री जोशी ने कलेक्टर को तलब कर जानकारी ली। जोशी ने कहा कि सांसद को सूचना दी है या नहीं। उन्हें बुलाया जाएं, इस पर प्रशासनिक अफसरों ने सांसद से संपर्क किया। कुछ ही देर के बाद सांसद भूरिया बैठक में शामिल हो गए।

ध्यान रखने के लिए कहा
सागोद के कार्यक्रम में सांसद ने कुछ बिन्दुओं पर अपनी बात रखी थीं, वे नाराज नहीं थे। जियोस में भी उन्होंने अपनी ओर से कुछ विषय रखें है, अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा है।
- दीपक जोशी, प्रभारी मंत्री रतलाम

प्रोटोकॉल तोड़ रहे अधिकारी
सांसद का एक प्रोटोकॉल होता है और जिले में अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे। सागोद कार्यक्रम की सूचना समय पर नहीं दी। साथ ही जनप्रतिनिधियों के शिलालेख पर नाम का क्रम भी सही नहीं रखा।
- डॉ. विक्रांत भूरिया, कांगे्रेस नेता संसदीय क्षेत्र