10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरफ्तारी हुई न एफआईआर में जुडे़ अन्य आरोपियों के नाम

- राशन घोटाले में ठंडे बस्ते में पड़ी नजर आ रही जांच, डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 1 Mar 2018, 11:34 AM IST

patrika

रतलाम। शहर में उजागर हुए राशन घोटाले में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी और पुलिस ने पहले दिन जिन लोगों के नाम पर केस दर्ज किया था, उनके अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति का नाम वह अब तक इसमें नहीं जोड़ सकी है। केस दर्ज किए जाने के बाद से पुलिस इस पूरे मामले में अब तक प्रकरण की जांच चलने का हवाला देकर बचती नजर आ रही है।

राशन घोटाले में पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और नगर निगम के पांच अधिकारियों सहित ठेकेदार पर केस दर्ज करने के अतिरिक्त दुकान संचालक व विक्रेता के नाम से कायमी की थी। पुलिस का कहना था कि जांच के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आएंगे उनके नाम भी एफआईआर में शामिल किए जाएंगे, लेकिन बीते डेढ़ माह में पुलिस की जांच एेसी चली कि वह अब तक आठ में से किसी भी दुकान के न तो संचालक का नाम पता कर सकी और न विक्रेताओं का, जिनके बारे में उसे जानकारी मिली है, उनकी भी रिपोर्ट अब तक नामजद नहीं हो सकी है।

कुछ मिली तो कुछ नहीं
पुलिस की माने तो उसकी जांच के दौरान उसे कुछ जानकारी तो मिल चुकी है, लेकिन बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी उसे अब तक नहीं मिल पाई है, जिसके आधार पर वह रिपोर्ट में अन्य लोगों के नाम भी जोड़कर उन पर केस दर्ज कर सके। वहीं मामले में प्रशासन ने अब तक की कार्रवाई को करने के बाद आगे अन्य किसी भी दुकान की जांच भी नहीं की है।

इनका कहना है
जारी है जांच
- राशन घोटाले में प्रशासनिक अमले ने जो जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, उसके आधार पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर जिन भी लोगों की इसमें सहभागिता सामने आएगी, उनके नाम भी रिपोर्ट में जोड़े जाएंगे।
अजय सारवान, निरीक्षक, थाना स्टेशन रोड