30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं आप मिलावटी पेट्रोल तो नहीं ले रहे

पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पीयूसी सेंटर नहीं, कैसे हो पेट्रोल की जांच

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। पेट्रोल पंप पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही पीयूसी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने पीयूसी सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन नगर में अभी तक एक भी पेट्रोल पंप पर यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि हमें कंपनी की ओर से किसी प्रकार का पत्र व्यवहार नहीं किया गया है। वहीं पेट्रोलियम कंपनी के जिम्मेदारों का कहना है कि सरकार की योजना से डीलरों को अवगत करा दिया है। अगर कोई डीलर सुविधा उपलब्ध कराता है तो हम अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर देंगे।

पेट्रोल पंप पर हवा-पानी, शौचालय आदि की सुविधा के साथ ही पर्यावरण सुधार के लिए पीयूसी जांच की सुुविधा प्रदान करने केे निर्देश जारी किए थे। ताकि वाहन मालिकों व चालकों के वाहन की जांच के साथ ही प्रदूषण के स्तर की जांच हो जाए ।और उन्हें पीयूसी प्रमाण-पत्र हाथों-हाथ मिल जाए।

तीन हजार वाहनों पर एक सेंटर
सरकार ने तीन हजार वाहनों पर एक सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे। इसके चलते शहर में २.५० लाख वाहन पंजीकृत है। इसके हिसाब से नगर में 80 से अधिक सेंटर खोले जाना थे।

ये है परेशानी
मिली जानकारी के अनुसार पंपों पर पीयूसी सेंटर स्थापित करने के लिए एक इंजीनियर व दो हेल्पर जरूरी है। इसके साथ ही जांच मशीन पर करीब छह लाख का खर्च आएगा। इसके साथ ही पंप पर वाहन खड़े करने की जगह होना चाहिए। साथ ही ट्रैफिक भी बाधित न हो।

पेट्रोलियम कंपनी से नहीं निर्देश
हमें पेट्रोलियम कंपनी की ओर से पीयूसी सेंटर स्थापित करने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। अगर कंपनी की तरफ से निर्देश आते हैं तो हम यह सुविधा देने पर विचार करेंगे। सुविधा मेंडेटरी सुविधाओं में नहीं आ रही है।
मुबारिक खान, अध्यक्ष पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन, रतलाम।

पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक लेकर सरकार के निर्देश से अवगत करा दिया था। सेंटर के लिए होने वाले खर्च डीलरों को वहन करना है। अगर कोई डीलर इसके लिए आवेदन करता है। तो हम अनापत्ति पत्र प्रदान करेंगे। अभी तक किसी ने आवेदन नहीं किया है। डीलरों को समझाइश देंगे। शर्मा, रीजनल मैनेजर, एचपीसीएल।