अभिभावकों पर हर साल अनावश्यक बोझ डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए तय किए नियम, कड़ाई से लागू होगा
रतलाम. आपका बच्चा किसी निजी स्कूल में पढ़ रहा है और हर दो या तीन में साल यूनिफार्म बदलकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है तो अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने निजी विद्यालय नियम 2018 में तय कर दिया है कि जिस साल यूनिफार्म बदली गई है उसे उस तारीख से अगले पांच साल तक बदला नहीं जाएगा। यही नहीं अब अभिभावकों से कोई भी स्कूल फीस की नकद राशि प्राप्त नहीं कर पाएगा। उसे स्कूल के खाते में ही राशि जमा करवाना होगी।