
रतलाम। रेलवे बोर्ड ने रतलाम सहित देशभर में ट्रेनों की गति बढ़ाने को कहा है। इस समय सबसे तेज गति की ट्रेन मंडल में दिल्ली-मुंबई-दिल्ली राजधानी ट्रेन ११० किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। इस ट्रेन सहित अन्य की गति को १३० किमी प्रतिघंटे की रफ्तार करने को कहा गया है। मंडल में परेशानी ये है कि मेघनगर से लेकर गोधरा तक १४५ किमी के सेक्शन में सबसे अधिक परेशानी है। यहां कुछ किमी की दूरी पर कर्व होने से ट्रेन को ९० किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर राजधानी ट्रेन को चलाया जाता है।
रेलवे मंडल के सभी सेक्शन में स्पीड को बढ़ाने के लिए प्रयास करने जा रही है। इसमें मेल व एक्सपे्रस ट्रेन को पहली बार शामिल किया गया है। गत वर्ष रेलवे ने ५५ से ७५ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर चलने वाली ट्रेनों को ९० से १०० की गति से चलाना शुरू किया था। अब इसके लिए मंडल सहित देशभर में रिपोर्ट मांगी गई है कि सेक्शन में किस तरह से स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।
औसत गति ८०-९० की
इस समय मंडल में यात्री ट्रेनों की औसत गति ८०-९० किमी प्रतिघंटे की है। कुछ सेक्शन में जैसे नागदा-रतलाम में १०० किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है। रेलवे का प्रयास है कि इस गति को बढ़ाकर १३० किमी प्रतिघंटे किया जाए। इससे कम समय में अधिक दूरी की यात्रा हो सकेगी। ये होने से इस समय मुंबई-रलताम-दिल्ली के लिए जो १७ घंटे लगते है, वह घटकर १२-१३ घंटे की यात्रा हो जाएगी।
मुंबई में मुश्किल है
एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के उपनगरीय रूट पर आने के बाद इनकी गति विभिन्न कारणों से कम हो जाती है। विरार से मुंबई सेंट्रल तक यदि रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा करनी है, तो पटरियों को सीधा करना होगा। इसके लिए जगह नहीं है। बड़ी बात ये है कि गति बढऩे से राजधानी सहित अन्य ट्रेन को भी मिलेगा।
इस सेक्शन पर अधिक लाभ
रतलाम से लिमखेड़ा विशेष मेघगनर से गोधरा तक के सेक्शन पर अधिकतम गति १०० किमी प्रतिघंटा है। इसमें लिमखेड़ा से गोधरा रफ्तार सबसे कम है। इसकी वजह इस सेक्शन पर सबसे अधिक कर्व होना है। अब रेलवे यहां पर भी स्पीड बढ़ाने की योजना मंजूर करने जा रही है।
यात्री ट्रेनों को लाभ होगा
इस मामले में वरिष्ठ कार्यालय से सुझाव मांगा गया था। कर्व की वजह से थोड़ी परेशानी है, लेकिन हमने पहले ही १०० की स्पीड की हुई है। गति बढऩे से यात्रियों को लाभ ही होगा, क्योकि वे कम समय में गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।
- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल
Published on:
26 Apr 2018 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
