
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2815ए
आलोट। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नगर सहित अंचल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक रौनक दिखाई देने लगी है। बहनों ने भाइयों की पसंद की राखियां खरीद ली हैं, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने की तैयारियां कर ली हैं। गुरुवार को बाजार में खरीदी की भीड़ नजर आई।
रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में छिपे स्नेह, विश्वास और बचपन की यादों को फिर से महसूस करने का अवसर है। नोकझोंक से लेकर एक-दूसरे की चिंता और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने तक, इस रिश्ते की मिठास ही पर्व को खास बनाती है। यही कारण है कि रक्षाबंधन को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह नजर आ रहा है।
शुभ समय में बंधेगा रक्षा सूत्र
पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि के अवसर पर बहनें शुभ समय में भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। घरों में सुबह से ही राखी की थाली सजाने, रोली-चावल से तिलक करने और मिठाई खिलाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करेंगे।
राखी बाजार में बढ़ी चहल-पहल
रक्षाबंधन से एक दिन पहले नगर के बाजारों में राखियों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बच्चों से लेकर युवाओं तक को खूब पसंद आ रही हैं। छोटी बच्चियों के लिए कार्टून और पसंदीदा किरदारों वाली राखियों की मांग है, वहीं युवाओं के लिए सादगी से लेकर आकर्षक डिजाइन वाली राखियां दुकानों पर सजी हैं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए राखियों की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध कराई हैं।
मिठाई और उपहारों की भी खरीदारी
राखी के साथ मिठाई और उपहारों की खरीदारी भी जोरों पर है। मिठाई की दुकानों पर पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। बाजार में गिफ्ट आइटम, कपड़े, कॉस्मेटिक और अन्य उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। दूर रहने वाले भाई-बहनों के घर लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कई परिवारों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां की गई साथ ही साड़ी के कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर स्कीम निकालकर व्यापार किया।
Updated on:
02 Sept 2026 05:07 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
