30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम @ 45 डिग्री, रात का तापमान 27 के पार

आगामी दो दिन और रहेगी लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 29 Apr 2022, 10:00 AM IST

रतलाम @ 45 डिग्री, रात का तापमान 27 के पार

रतलाम @ 45 डिग्री, रात का तापमान 27 के पार

रतलाम। रतलाम में गुरुवार का दिन गर्मियों के मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को दिन का तापमान रिकार्ड 45 डिग्री पर जा पहुंचा जबकि रात का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो रतलाम में फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में तापमान िस्थर बना रह सकता है।

वहीं दूसरी ओर दिन के तापमान में वृद्धि के साथ ही मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के द्वारा गुरुवार के साथ ही आने वाले दिनों में भी रतलाम में लू का प्रकाेप होने की संभावना जताई जा रही है। इसके एक दिन पूर्व बुधवार को दिन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था जिसके बाद अब गुरुवार को इसमें एक डिग्री का इजाफा हुआ है, जिसके चलते तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा है।

चार दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी
रतलाम में बीते चार दिनों से गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। चार दिन पूर्व दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि अगले चार दिनों में तीन डिग्री तक ऊपर चढ़ गया है। इतना ही नहीं रात के तापमान में भी करीब दो चार डिग्री की वृद्धि हुई है। चार दिन पूर्व रात का तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि अगले दिन चार दिनों में करी चार डिग्री चढ़कर 27.2 डिग्री पर जा पहुंचा है।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा
आग उगलती इस गर्मी के चलते दोपहर 12 बजे के बाद से सड़के सुनसान होने लगी है। दिन के समय सिर्फ करमदी और त्रिवेणी मार्ग पर शिव महापुराण कथा के लिए जाने वाले भक्तों की ही कतार लगी नजर आती है। शेष पूरा बाजार सुनसान पड़ा नजर आने लगा है। बाजार मं कोई नजर आता भी है तो वह पूरी तरह से कपड़ों में लिपटा दिखाई देता है।