10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर कांग्रेस ने उजागर किया आवास घोटाले का मास्टर माइंड कौन

शहर कांग्रेस और पार्षद दल ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में नामजद लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 18 Jun 2018, 6:02 PM IST

Patrika

Patrika

रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना में कलेक्टर से अनुमोदित सूची में गड़बड़ी कर पात्र व्यक्तियों केे नाम हटाकर अपात्र के नाम जोड़कर फर्जी दस्तावेज के बल पर अनियमितता करने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस व नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल ने सोमवार को विरोध दर्ज कराते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही आठ दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दे दी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा और निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन शहर एसडीएम अनिल भाना को दिया गया। ज्ञापन का वाचन पार्षद रजनीकांत व्यास ने करते हुए निगम के अधिकारियों सहित सर्वे एजेंसी और आवास निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ी एजेंसी की मिलीभगत से भारी गड़बड़ी के आरोप दोहराए। ज्ञापन में बताया गया कि वैधानिक अनुमोदित सूची में दर्ज नाम जिनके थे उन नामों को प्रथम किस्त के 50 हजार नहीं दिए गए, उन्हें प्रथम किस्त राशि 50 हजार जारी की जाए। साथ ही जो सूची में दूसरी, तीसरी व चौथी, पांचवी किस्त से वंचित है उन्हें तत्काल राशि जारी की जाए। आवास की किस्त में गबन करने वाले दोषियों पर 8 दिन के भीतर बर्खास्तगी संबंधी कार्रवाई करने की मांग भी की गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस पूरे घोटाले को दीपक कुमावत ने अंजाम दिया है, जो कम्प्यूटर कार्य कर रहा था।

पेयजल योजना मेें भी गड़बड़ी
कांग्रेस पार्षद दल ने क्षेत्र में मुख्यमंत्री पेयजल योजना में डाली गई पाइप लाइन तथा पानी की टंकी का कार्य विगत 6 माह पूर्व ही पूर्ण होने के बाद भी टंकी में पानी भरने की लाइन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं होने की शिकायत भी दर्ज कराई। पार्षदों ने बताया कि जिसके कारण स्थानीय आम जनता को पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

8 दिन का समय, नहीं तो आंदोलन
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि समय रहते इन मांगों पर अमल नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कारवाई की जाए नहीं तो शहर कांग्रेस व कांग्रेस पार्षद दल क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस नेत्री प्रेमलता दवे, सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पार्षद शांतिलाल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि हितेश पैमाल सहित अन्य मौजूद थे।