10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मी ने भाजपा कार्यकर्ता को चांटा मारा, एसपी ने दिए हटाने के आदेश

पुलिस की मनमानी के खिलाफ सड़क पर आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:38 PM IST

patrika

पुलिसकर्मी ने भाजपा कार्यकर्ता को चांटा मारा, एसपी ने दिए हटाने के आदेश

रतलाम। शहर में यातायात सुधार के नाम पर रविवार को पुलिस की कार्रवाई पर विरोध का मोर्चा खुल गया। शाम के समय स्टेशन रोड के घोड़ा चौराहा पर भाजयुमो कार्यकर्ता की बाइक रोकने के बाद जब संगठन पदाधिकारी चर्चा करने आए तो पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। इसे लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया व यातायात पुलिस थाना के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं, करीब एक घंटे के बाद शहर सराय पर पुलिसकर्मियों की बाइक भाजपा के एक कार्यकर्ता की बाइक से टकरा गई। इस पर पुलिसकर्मी ने कार्यकर्ता को चांटा मार दिया। घटना की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और पुलिस की मनमानी के खिलाफ रोड जाम कर विरोध किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया मामले में चांटा मारने वाले पुलिसकर्मी को हटाने के आदेश दे दिए है। यातायात पुलिस की रविवार को चालानी कार्रवाई के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के वाहन को पकडऩे के बाद मामला गहरा गया। भाजपा युवा मार्चा के मंडल अध्यक्ष लोकेश जायसवाल, सौरभ शर्मा और आशीष पंडि़त यातायात थाना प्रभारी से मिलने गए। इस दौरान टीआई से मिलने नहीं देने पर और आरक्षक की अभद्र भाषा को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया।
उन्होंने थाने के सामने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी के साथ जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर आईपीएस अमित तोलानी थाने पर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तुरंत वाहन को छोडऩे की पेशकश की तो दोनों के बीच बात नहीं बन पाई। वहीं मीडिया की मौजूदगी के चलते भी वाहन छोडऩा मुश्किल हो गया। हालांकि पुलिस ने उन्हें वाहन छोडऩे की सांत्वना दी थी, लेकिन बाद में कार्रवाई के बाद ही वाहन छोडऩे पर अड़ गए। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लोकेश जायसवाल ने बताया कि उनके कार्यकर्ता प्रभु पिता अरविंद सिंह निवासी राजेश्वर कॉलोनी की बाइक पुलिस ने पकड़ी थी। जिसे लेकर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह से मिलने आए तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। टीआई अंदर काफी देर तक मोबाइल पर बातचीत करते रहे, वह बाहर नहीं निकले। इस बात पर कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया। थाना प्रभारी कुशवाह ने बताया कि प्रभु नाम के व्यक्ति को बाइक पर तीन सवारी के साथ पकड़ा था। उसके पास लाइसेंस और वाहन के कागजात नहीं थे। एक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा था। जिला मंत्री सुनील रोतेला और जिला उपाध्यक्ष राकेश पाटीदार ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ता डटे रहे।
अभद्रता को लेकर जताया विरोध
अगर भाजपा कार्यकर्ता की गलती है तो वाहन चालन भरवाकर छुड़ाया है, लेकिन अभद्रता के मामले को लेकर मोर्चा का विरोध था। पुलिस को भाजपा नेता की बात भी सुननी चाहिए।
- राकेश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा।