29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुआवजा और राहत की मांग, सौंपा ज्ञापन

मुआवजा और राहत की मांग, सौंपा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Chandraprakash Sharma

•

Updated: 8 Oct 2019, 5:35 PM IST

मुआवजा और राहत की मांग, सौंपा ज्ञापन

मुआवजा और राहत की मांग, सौंपा ज्ञापन

रतलाम। किसान प्रतिनिधियों ने रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर अतिव्रष्टि से खरीफ की फसलों सोयाबीन, कपास, मक्का, टमाटर, मिर्ची आदि में हुई भारी हानि व नष्ट होने से राहत, मुआवजा एवं फसल बीमा तुरन्त दिलाने की मांग का ज्ञापन दिया। सभी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अतिवृष्टि से शत-प्रतिशत फसल खराब हो गई है, इसके लिए पूर्ण मुआवजा दिया जाए। साथ ही फसल बीमा का लाभ भी सभी किसानों को शत-प्रतिशत मिलना चाहिए। इसमें प्रमुख बद्रीलाल चौधरी पूर्व अध्य्क्ष कृषि सहकारी समिति, पीरचंद पाटीदार, राकेशसिंह, श्रवण पाटीदार, सुखबीर सिंह चौधरी, हेमचंद पाटीदार, भेरूलाल खदेड़ा, देवचंद पाटीदार, बापू सिंह, हेमेंद्र पाटीदार, हारुण शाह, काशीराम भूरिया आदि शामलि थे।

मुआवजे के लिए 136.50 करोड़ की सहायता प्रदान करें
आलोट. क्षेत्र के विधायक मनोज चावला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर आलोट विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि एवं बाढ से खरीफ की फसल शत प्रतिशत नष्ट होने तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
उन्होंने पत्र मे लिखा है कि राजस्व विभाग से प्राप्त आंकड़े के अनुसार क्षेत्र के तकरीबन 90 हजार किसानों की लगभग 1 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की फसले ंनष्ट हो गई है । इसलिए प्रभावित कृषको ंको मुआवजा राशि वितरित करने हेतु अनुमानित राशि 136 करोड 50 लाख रुपए की राशि दी जाना नितांत आवश्यक है । विधायक ने लिखे अपने पत्र में क्षेत्र की तहसीलवार जानकारी देते हुए बताया कि आलोट तहसील क्षेत्र के 110 गांव में 30288 किसानों के 35592 हेक्टेयर भूमि की फसलें नष्ट हुई हैं, जिन्हे मुआवजा राशि 55 करोड़ । ताल तहसील क्षेत्र के 87 गांव के 32899 किसानों की 32800 हेक्टेयर भूमि की फसलें नष्ट होने से मुआवजा राशि 53 करोड़ । जावरा तहसील क्षेत्र के 60 गांव के 26000 किसानो की 30000 हेक्टेयर भूमि की फसलें नष्ट हुई है। जिन्हे मुआवजा राशि 28 करोड 50 लाख प्रदान की जाए।