24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / शादी समारोह में जुआ खेलते 10 लोग धराए, 38 हजार बरामद

शादी समारोह में जुआ खेलते 10 लोग धराए, 38 हजार बरामद

छोटू भाई की बगीची में रतलाम के ही एक परिवार में था शादी का कार्यक्रम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Chandraprakash Sharma

•

Updated: 13 Jan 2020, 5:06 PM IST

Arrested

Arrested

रतलाम। छोटू भाई की बगीची में एक जैन परिवार में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने आए 10 लोग जुआ खेलते हुए पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने 38 हजार रुपए से ज्यादा की राशि जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम साढ़े चार बजे की। शादी समारोह में पुलिस की जुआरियों पर दबिश से जिस परिवार में शादी थी उसके साथ ही समारोह में शामिल होने आए लोगों में हड़कंप मच गया।
माणकचौक पुलिस थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक शादी समारोह में शामिल होने आए लोग जुआ खेल रहे हैं और मोटी राशि इन्होंने हार जीत में लगाई हुई है। इस सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक आरएस डावर और सहायक उपनिरीक्षक एनएल बसेर के नेतृत्व में दो टीमें बनाकर भेजी गई। शाम करीब साढ़े चार बजे दी गई दबिश में १० लोग अलग-अलग ग्रुप बनाकर राशि से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए। दोनों समूह से 38230 बरामद किए गए हैं। एक ग्रुप से 27120 रुपए और शेष राशि दूसरे समूह से बरामद की गई।
ये धराए जुआं खेलते
पुलिस की कार्रवाई में एक समूह के योगेश पिता रमेशचंद्र जैन थावरिया बाजार, ऋषभ पिता लालचंद सोनी मोहन टाकिज, रवि पिता प्रकाशचंद्र जैन, संतनगर, आकाश पिता मोहनलाल शर्मा रामगढ़, गौरव पिता गोपाल पाटीदार भगतपुरी और राजेश पिता रमेशचंद्र जैन को गिरफ्तार कर इनसे 27120 रुपए जब्त किए गए। दूसरे समूह में भावेश पिता सुशील जैन संतनगर, महेश पिता राजेंद्र अग्रवाल संतनगर, विकास पिता शांतिलाल जैन भगतपुरी और सौरभ ुिता राजकुमार जैन टाटानगर को गिरफ्तार किया गया है और इनसे 11 हजार 110 रुपए बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।