10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSS VIDEO राष्ट्र सेवा, संस्कार के साथ रक्षा के गुण देता है

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा, संस्कार के साथ देश की रक्षा करने का गुण देता है। जैसा की नाम है, राष्ट्रीय वेसा ही इसका कार्य है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 14 Jun 2019, 6:05 PM IST

RSS LATEST HINDI NEWS

RSS LATEST HINDI NEWS

रतलाम. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS सेवा, संस्कार के साथ देश की रक्षा करने का गुण देता है। जैसा की नाम है, राष्ट्रीय वेसा ही इसका कार्य है। कुछ लोगों को संघ की इस विचारधारा से समस्या है, लेकिन संघ समभाव के साथ सभी को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है।

यह भी पढे़ं -कमलनाथ सरकार के खिलाफ लालटेन खरीदने निकले भाजपाई

ये बात श्री श्री 1008 नर्मदानंद बाप जी ने आरएसएस के 20 दिन से चल रहे मालवा प्रांत के शिक्षा प्रथमवर्ग के व्यवसायी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कहे। शहर से करीब 8 किमी दूर निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अन्य अतिथि संघ के पश्चिम उत्तर क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार थे।

यह भी पढे़ं -अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद भी नहीं लिया सबक, फिर सामने आई बड़ी गड़बड़ी

शिक्षा का प्रशिक्षण

इन बीस दिनों में शिविर में आए 100 से अधिक स्वयं सेवकों को विभिन्न प्रकार की शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का स्वयं सेवकों ने अंतिम दिन प्रस्तुती भी दी। आयोजन के दौरान घोष वाहिनी की मधुर धून पर अनेक बार स्वयं सेवकों ने कदमताल मिलाते हुए परेड की। इस दौरान शस्त्र विद्या, स्वयं की रक्षा करने की विद्या आदि की प्रस्तुती भी हुई। मैदान में सुंदर रांगोली बनाई हुई थी। अनुशासीत रुप से खडे़ स्वयं सेवक लगातार आने वालों को मार्गदर्शन दे रहे थे।

यह भी पढे़ं -आज से 15 दिन 5 राशि वाले रहे सावधान, क्योंकि 24 डिग्री पर रहेंगे 7 ग्रह

ये बोले अतिथि

उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रचारक कुमार ने कहा कि एक समय था, जब संघ पर प्रतिबंध लगाने की बात होती थी। अब एक स्वयं सेवक राष्ट्र में प्रधान व्यक्ति बनकर देश की लगातार सेवा कर रहा है। हर स्वयं सेवक का ये कर्तव्य है कि वो राष्ट्र सेवा से जुडे़ हर कार्य में बगैर किसी आदेश के लगातर जुटा रहे। आयोजन के अंतिम दिन जनसामान्य के लिए दरवाजे खोले गए थे। आयोजन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला संघचालक विरेंद्र वाफगांवकर, वर्गाधिकारी आरएल बोरीवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान के प्रभारी बनते ही भाजपा में बन गई ये योजना...