नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने सोमवार से आमरण अनशन शुरू किया था। यूनियन अध्यक्ष से चर्चा के लिए गुरूवार को दोपहर में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे एवं आयुक्त एसके सिंह ने संपर्क किया और शाम को बैठक तय की गई। महापौर परिषद सदस्यों सूरजसिंह जाट, प्रेम उपाध्याय, भगतसिंह भदौरिया की मौजूदगी मेें सोलंकी ने मांग पत्र में बिन्दुवार दर्शाई गई मांगों पर निराकरण की बात कही। करीब 30 मिनट की आपसी चर्चा के बाद बिन्दुवार सभी मांगों पर निराकरण का आश्वासन महापौर ने दिया। इसके बाद सोलंकी ने प्रतिनिधियों से चर्चा कर अनशन समाप्त किया।