2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय रेलवे की ये खबर दिल खुश कर देगी, जरूर पढे़ एक बार

भारतीय रेलवे की ये खबर दिल खुश कर देगी, जरूर पढे़ एक बार

3 min read
Google source verification
railway

Railway News

रतलाम। भारतीय रेलवे की ये खबर आपका दिल खुश कर देगी। रेलवे दो ट्रेन को फेरा विस्तार करने जा रहा है। इससे मध्यप्रदेश के कई शहरों के हजारों लोगों को लाभ होगा। बड़ी बात ये है कि अब तक ये दो ट्रेन उन शहरों में नहीं जाती है, जहां आने वाले दिनों में फैरा विस्तार के बाद से जाया करेगी। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। अब इन ट्रेन को अप्रैल के दूसरे पखवाडे़ में चलाने की तैयारी की जा रही है।

रेल मंत्रालय ने ग्वालियर इंदौर और भिंड इंदौर ट्रेन को फतेहाबाद के रास्ते रतलाम तक विस्तार की अनुमति दे दी है। ये अनुमति सोमवार देर शाम को दी गई है। ् अब अनुमति के जारी आदेश का इंतजार किया जा रहा है। अनुमति की लिखित में सूचना आने के बाद ट्रेन को चलाया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से रतलाम से लेकर इंदौर के मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा तो होगी ही साथ ही रतलाम के यात्रियों को भिंड व ग्वालियर के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

देर शाम को दी मंजूरी

बता दे की 12 मार्च को उज्जैन में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों ट्रेन को फतेहाबाद-बडऩगर में ठहराव के साथ रतलाम तक विस्तार की अनुमति दी थी। इसके बाद दोनों ट्रेन की समय सारिणी बनाकर प्रस्ताव को पश्चिम रेलवे भेजा गया था। पिछले गुरुवार को पश्चिम रेलवे ने इसके लिए मंडल मुख्यालय के परिचालन विभाग द्वारा भेजे गए समय-सारणी को अनुमति देते हुए रेलवे बोर्ड को भेज दिया था। सोमवार को देर शाम को रेलवे बोर्ड की हुई बैठक में इस बारे में रतलाम के परिचालन विभाग से जानकारी मांगी गई। भेजी गई जानकारी के बाद देर शाम को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

ये रहेगा इन ट्रेन का समय

ट्रेन नंबर 11125-26 इंदौर-ग्वालियर-इंदौर व 21125-26 इंदौर-भिंड-इंदौर एक्सपे्रस प्रतिदिन 10 से 12 घंटे इंदौर में खड़ी रहती है। अब इन दोनों ट्रेन को अगले सप्ताह से रतलाम तक चलाने की शुरुआत होने वाली है। इस समय ग्वालियर इंदौर ट्रेन ग्वालियर से शाम 7.30 बजे चलती है व अगले दिन इंदौर सुबह 7.55 बजे आती है। जबकि भिंड से ट्रेन शाम 5.10 बजे चलती है व इंदौर अगले दिन सुबह 7.55 बजे आती है। रेलवे अब इन दोनों ट्रेन को रतलाम तक ला रहा है। दोनों ट्रेन को सुबह इंदौर से 8.30 बजे चलाया जाएगा व 10 बजे रतलाम आएगी। जबकि वापसी दोनों ट्रेन की शाम को 5 बजे अलग-अलग दिन होगी। इसके साथ ही इस समय सुबह 5.25 बजे रतलाम से इंदौर जाने वाली डेमू ट्रेन को सुबह 6.30 बजे किया जाएगा।

एेसे होगा रतलाम के व्यापार को लाभ

रतलाम, बडऩगर, फतेहाबाद की बात हो या समीप के बांसवाडा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, धार, अलीराजपुर आदि जिले के लोगों को भिंड जाना हो तो रतलाम से किसी भी ट्रेन की सुविधा नहीं है। एेसे में इन स्थान के यात्रियों को भिंड जाने के लिए इंदौर या उज्जैन जाकर ट्रेन पकडऩे की मजबूरी थी। अब इस ट्रेन के चलने से एक बड़ा लाभ तो ये होगा की यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। दूसरी बात ये है कि रतलाम से ग्वालियर के लिए पुणा-ग्वालियर के अतिरिक्त अन्य कोई ट्रेन नहीं है। एेसे में अतिरिक्त ट्रेन होने से लाभ तो होगा साथ ही भिंड व ग्वालियर से नए व्यापारिक रिश्तों की शुुरआत भी होगी।

सिर्फ मंजूरी का लिखित में इंतजार

ट्रेन को चलाने की पश्चिम रेलवे मंजूरी दे चुका है, अब सिर्फ वरिष्ठ कार्यालय से मंजूरी का लिखित में इंतजार है। एक या दो दिन में वो आ जाएगी। इसके बाद ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा।

- पवनकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक