42 हजार से अधिक हुई आवक
शहर की कृषि उपज मंडी में 42 हजार से अधिक की आवक मंगलवार को हुई। जो सीजन के दौर में अब तक की सबसे अधिक आवक है। इसके अलावा भी बाहर कई किसान वाहन लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंडी में लहसुन 26 हजार, गेहूं 9 हजार, सरसों 1302, सोयाबीन 2500 सहित 42 हजार 529 की आवक हुई। वहीं बाहर भी 100 से अधिक वाहन में किसान उपज लेकर कतारों में खड़े हुए नजर आए। वहीं मंडी में तीन दिनों का अवकाश आने के कारण किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।