
indian railway
रतलाम। रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए दिवाली पूर्व से लेकर दिवाली बाद तक अलग अलग सेक्शन पर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को त्योहार के समय घर पहुंचने में आसानी रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट ऑनलाइन व टिकट खिड़की से उपलब्ध हो जाएंगे।
पटना अहमदाबाद पटना ट्रेन
ट्रेन नंबर 09017 अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार की शाम को 7 बजकर 55 मिनट पर चलकर रतलाम रात 3 बजे आएगी। यहां से ट्रेन पटना स्टेशन पर सोमवार सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन नवंबर में 9, 16, 23 व 30 तारीख को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09418 पटना से प्रत्येक सोमवार की रात 11.45 बजे चलेगी व मंगलवार दोपहर 3.15 बजे रतलाम व रात 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन 11, 18, व 25 तारीख को चलेगी।
बांद्रा गौरखपुर बांद्रा ट्रेन
बांद्रा से गौरखपुर बांद्रा के लिए रेलवे दो अलग-अलग नंबर से ट्रेन चलाएगा। इसमे बांद्रा से ट्रेन नंबर 82915 व 09015 आगामी 25 अक्टूबर, 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार सुबह 6.40 बजे चलकर रतलाम शाम को 4.40 बजे पहुंचेगी। गौरखपुर यह दोनों ट्रेन शनिवार सुबह 6.20 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 82915 व 09015 आगामी 26 अक्टूबर, 2, 9, 16, 23 व 30 नवंबर को चलेगी। गौरखपुर से ट्रेन नंबर 82916 व 09016 शनिवार रात 9.20 बजे चलकर रविवार रात 10.20 बजे रतलाम आएगी व सोमवार सुबह 9.20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
मुंबई-बांद्रा लखनऊ बांद्रा ट्रेन
मुंबई-बांद्रा से लखनऊ के लिए रेलवे ट्रेन नंबर 82907 व 09013 अक्टूबर में 24, 31, 7 नवंबर में 14, 21, 28 तारीख को चलेगी। बांद्रा से ट्रेन गुरुवार शाम को 7.35 बजे चलकर रतलाम शुक्रवार सुबह 5.15, उज्जैन 7 बजे होते हुए शुक्रवार रात 8.40 बजे लखनऊ पुहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09014 व 82908 अक्टूबर में 25 व नवंबर में 1, 8, 15, 22, 29 तारीख को चलेगी। शुक्रवार रात 10.45 बजे ट्रेन लखनऊ से चलेगी व अगले दिन उज्जैन सुबह 11.25 बजे, रतलाम दोपहर 1.10 बजे होते हुए शनिवार रात 11 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
Published on:
21 Oct 2019 11:04 am
