
रतलाम। रेलवे स्टेशन पर मार्च में टीटी बलराज व यात्री जितेंद्र डागा के बीच हुए विवाद का मामला अब कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया है। यात्री ने टीटी पर ३५०० रुपए जबरन लेने, नशे में होने आदि के पुराने आरोप दोहराए है। इस मामले में जीआरपी ने टीटी के कहने पर यात्री पर ही प्रकरण बना दिया था। बाद में थाना प्रभारी को हटा दिया गया था। इस मामले में टीटी ने स्वयं को शुरू से निर्दोष बताया है।
यात्री डागा ने कलेक्टर को दिए आवेदन में कहा है कि १६ मार्च को वो देहरादुन ट्रेन का इंतजार दाहोद जाने के लिए कर रहे थे। इसी बीच टीटी बलराज व एक अन्य आए व टिकट की जांच की। टिकट की जांच के दौरान जनरल टिकट फाड़ दिया व जबरन रसीबद बनवाने को कहा। जब इसका विरोध किया तो जेब में रखे ३५०० रुपए ले लिए।
अपशब्द कहे व धक्कामुक्की
इसके अलावा अपशब्द कहे व धक्कामुक्की की। जब जीआरपी में गया तो उल्टे मुझ पर ही हाथापाई करने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया, जबकि मेरे कमर में गंभीर चोट आई थी व मुझे काफी दिनों तक इलाज करवाना पड़ा। कलेक्टर चूंकि मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की मानद सदस्य होती है, इसलिए उन्हें आवेदन दिया है। इधर टीटी ने सभी आरोपों को सीरे से खारीज कर दिया है।
जांच में कर दिया था बरी नेनानी ने
मामले में पश्चिम रेलवे यात्री सलाहकार समिति सदस्य दिलीप गुप्ता ने पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एेके गुप्ता को शिकायत की थी। इसके बाद जांच के लिए मामला रतलाम मंडल आया व जांच के लिए डिप्टी सीटीआई एचके नेनानी को जांच सौपी गई। हैरानी वाली बात ये की नेनानी ने सारे मामले में जांच के लिए बयान देने समिति सदस्य गुप्ता को ही बुलावा भेज दिया। जब गुप्ता ने कहा की जांच अधिकारी आकर उनके बयान ले, नियम ये कहता है तो बजाए जांच के जाने के नेनानी ने टीटी को सभी आरोप से बरी कर दिया।
अहमदाबाद तक चलेगी शांति एक्सपे्रस
इंदौर से चलकर गांधीनगर-इंदौर तक जाने वाली ट्रेन नंबर १९३०९-१० शांति एक्सपे्रस को १२ दिसंबर तक सिर्फ अहमदाबाद तक चलाया जाएगा। मंडल के वरिष्ठ प्रवक्ता जेके जयंत ने बताया की अहमदाबाद से गांधीनगर सेक्शन में होने वाले रखरखाव के चलते अहमदाबाद मंडल ने ये निर्णय लिया है। इसके चलते अब इंदौर से चलने वाली शांति एक्सपे्रस ट्रेन अहमदाबाद तक जाएगी व वही से वापसी करेगी।
दो दिन मेगा ब्लॉक
उत्तर रेलवे में इस माह दो दिन के लिए रेलवे का बिजली व यातायात विभाग मेगा ब्लॉक लेगा। इससे रतलाम मंडल से चलने वाली तीन यात्री ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके जयंत ने बताया की ये ब्लॉक अगाामी २५ व २६ नवंबर को होगा।
तीन ट्रेन पर असर
२५ तारीख को होने वाले ब्लॉक के दौरान १२४७३ अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णोदेवी सर्वोदय एक्सपे्रस ट्रेन को सिर्फ सफदरगंज दिल्ली में रोका जाएगा। इसी प्रकार इसी दिन ट्रेन नंबर १२९१९ मालवा एक्सपे्रस इंदौर श्रीमाता वैष्णोदेवी ट्रेन को सिर्फ दिल्ली सफदरगंज में ठहराव दिया जाएगा।
विशेष ध्यान रखने की अपील की
इसी दिन ट्रेन नंबर १२९२५ बांद्रा अमृतसर पश्चिम एक्सपे्रस को १० मिनट रोककर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लिया जाएगा। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जयंत ने यात्रियों से इस दिन यात्रा के दौरान ठहराव वाले स्टेशन का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
परे ने बारह प्रतिशत अधिक आय की
पश्चिम रेलवे ने बगैर टिकट व अवैध फैरी के खिलाफ चलाए अभियान में अक्टूबर में गत वर्ष के मुकाबले १२ प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूला है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके जयंत ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा करने की अपील करते हुए अवैध फैरी करने वालों की सूचना समय पर सोशल मीडिया पर देने की अपील की है।
सहयोग देने को कहा है
परे ने अक्टूबर माह में २.६४ लाख यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते पकड़ा। इनसे १२.३५ करोड़ रुपए का राजस्व वसूला गया है। ये राजस्व अक्टूबर २०१६ के मुकाबले करीब १२.०४ प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा ८२५ अवैध वेंडर पकडे़ जिन पर जुर्माना किया। १५३ को जेल भेजा है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जयंत ने रेल यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा करने की अपील करते हुए अवैध फैरी रोकने के रेलवे के निर्णय में सहयोग देने को कहा है।
Published on:
22 Nov 2017 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
