Ratlam Breaking News : दो समुदाय में बड़ा विवाद, कलेक्टर - एसपी पहुंचे, बुलडोजर चलाने की मांग, देखें VIDEO
रतलामPublished: Jan 27, 2023 10:48:56 am
रतलाम जिले के सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत दिवेल ग्राम में बड़ा विवाद होने की सूचना है। विवाद के बाद कलेक्टर व एसपी के अलावा भारी पुलिस बल गांव में भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक सैकड़ों लोगों ने पुलिस चौकी को घेर रखा है। यहां विवाद हनुमान मंदिर में माइक की आवाज कम करने की बात को लेकर विवाद हुआ है। पुजारी के साथ मारपीट व तोडफ़ोड़ की भी सूचना है।


BREAKING NEWS Madhya Pradesh minister big attack on Congress, VIDEO
रतलाम. रतलाम जिले के सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत दिवेल ग्राम में बड़ा विवाद होने की सूचना है। विवाद के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व एसपी अभिषेक तिवारी के अलावा भारी पुलिस बल गांव में भेजा गया है। यहां मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट दूसरे पक्ष के लोगों ने की है। घटना शाम करीब 7 बजे की है। इसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंच गए है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज लगे है जिसको कलेक्टर व एसपी ने देखा है व कार्रवाई जारी है।