18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महू-भीलवाड़ा डेमू को पश्चिम रेलवे की मंजूरी

रतलाम से भीलवाड़ा शाम को ६.३० पर व वापसी में महू सुबह ९ बजे जाएगी

2 min read
Google source verification
railway

ratlam

रतलाम. लंबे समय से प्रतिक्षारत महू-इंदौर-रतलाम-भीलवाड़ा डेमू ट्रेन को चलाने की अनुमती पश्चिम रेलवे ने दे दी है। इसको चलाने के लिए समय-सारणी बन गई है। महू से चलने के दौरान ट्रेन शाम को ६.३० बजे रतलाम आएगी, जबकि वापस में सुबह ९ बजे महू के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना होगी। ट्रेन को नवंबर माह के अंत या दिसंबर की शुरुआत में चलाया जाएगा।

अब अनुमति मिल गई

मंडल से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से यात्री महू से सीधे भीलवाड़ा तक ट्रेन की मांग कर रहे थे। इंदौर, रतलाम, मंदसौर आदि के पश्चिम रेलवे से जुडे़ सलाहकार समिति सदस्यों ने इस बारे में मांग की थी। ट्रेन को चलाने के लिए पश्चिम रेलवे ने कुछ सवालों की जानकारी मांगी थी, जिसको भेजने के बाद अब अनुमति मिल गई है। हालांकि मंगलवार सुबह ये जानकारी मांगी गई की १६० किमी के रास्ते से अधिक दूरी की ट्रेन चलने के दौरान ट्रेन के डिब्बे में सुविधाघर होना जरूरी होता है। क्या इस ट्रेन में ये सुविधा है।

शाम को भेजी जानकारी

शाम को इस बारे में जानकारी भेज दी गई है कि मंडल में चल रही सभी डेमू ट्रेन में सुविधाघर है। इस समय महू से इंदौर, इंदौर से रतलाम व रतलाम से चित्तौडग़ढ़ व भीलवाड़ा के लिए ट्रेन चल रही है। पहली बार महू से सीधे भीलवाड़ा तक आने वाले दिनों में ट्रेन चलेगी। इससे बड़ा लाभ ये होगा की छोटे स्टेशन के यात्रियों को रतलाम आकर जो ट्रेन बदलना होता है, उसकी जरूरत नहीं पडेग़ी।

ये रहेंगे ट्रेन के नंबर

महू से चलने के दौरान ७९३१५

रतलाम से भीलवाड़ा के दौरान ७९३०१

भीलवाड़ा से रतलाम ७९३०२

रतलाम से महू ७९३१६

ये रहेगा चलने का समय

मंडल रेलवे ने जो समय ट्रेन चलाने के लिए तय किया है, उसके अनुसार महू से ट्रेन दोपहर १.२० बजे चलेगी। इंदौर ये ट्रेन २.३० बजे, रतलाम ६.१० बजे, जावरा ७.३० बजे, मंदसौर ८.३० बजे, चित्तौढग़ढ़ रात ११.०५ बजे व भीलवाड़ा मध्यरात्री १२.५५ बजे पहुंचेगी।

वापसी में इस तरह चलेगी

वापसी में ट्रेन भीलवाड़ा से तड़के २.३५ बजे चलेगी। चित्तौडग़ढ़ सुबह ५.३० बजे, मंदसौर सुबह ६.४५ बजे, रतलाम सुबह ९ बजे, इंदौर दोपहर १.०५ बजे व महू दोपहर २ बजे पहुंचेगी।

शीघ्र चलेगी यात्री ट्रेन

महू - भीलवाड़ा - महू ट्रेन को शीघ्र चलाया जा रहा है। लंबे समय से छोटे शहर के यात्रियों की महू से भीलवाड़ा तक सीधे ट्रेन की मांग थी। जल्द ही इसको शुरू करने जा रहे है।

- पवन कुमार सिंह, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल