रतलाम। अधिकृत रुप से मानसून की विदाई हो चुकी है। यह अलग बात है कि अब भी बारिश कभी कभी जारी है। मालवा में दिवाली के बाद सर्दी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार दिवाली के पहले ही रात सर्दी में बदल रही है। अब तक जो लोग चादर से काम चला रहे थे, उन्होंने कंबल निकाल लिए है। अब लग रहा है कि दिवाली जाते ही कड़ाके की सर्दी होगी।