22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजू रोल मिठाई जैसी हलवाई ने बनाई

काजू रोल की स्पेशल मिठाई बिलकुल वैसी ही बनेगी, जैसी हलवाई बनाते हैं, क्योंकि इसकी विधि हलवाई से पूछकर ही दी जा रही है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sangeeta Chaturvedi

•

Updated: 13 Dec 2015, 12:39 AM IST


काजू रोल की स्पेशल मिठाई बिलकुल वैसी ही बनेगी, जैसी हलवाई बनाते हैं, क्योंकि इसकी विधि हलवाई से पूछकर ही दी जा रही है...


जरूरी चीजें :
काजू 500 ग्राम, चीनी 450 ग्राम, केसर के रेशे थोड़े से, भरावन के लिए : इलायची 2 ग्राम, बादाम 10 ग्राम, पिस्ता 10 ग्राम, केसर आधा ग्राम, थोड़े से बारीक काजू।




तरीका :
काजू को भिगो दें, इसके बाद इन्हें तीन-चार पानी में अच्छे से साफ करके बारीक पीस लें। अब इसमें चीनी डालकर उसे सफेद कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर बीस मिनट तक सेंके। काजू पेस्ट गाढ़ा हो जाने पर उसे गैस से नीचे उतारकर ठंडा करें। इसमें से थोड़ा पेस्ट लेकर भरावन की सामग्री में डालकर मिश्रण तैयार कर लें। काजू पेस्ट में से छोटी-छोटी लोई लेकर हथेली पर रखें बीच में मिश्रण रखकर रोल बनाएं और चांदी के वरक से सजाकर सर्व करें।