22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ये ये 6 बातें चालाकी से छुपा जाते हैं पति

पति पत्नी एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं और प्यार भी। इस नाते उनके बीच एक दूसरे से कभी कुछ भी छुपा नहीं होता।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 09, 2017

relationship

relationship

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें सब कुछ आईने की तरह साफ होता है। पति पत्नी एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं और प्यार भी। इस नाते उनके बीच एक दूसरे से कभी कुछ भी छुपा नहीं होता। इस रिश्ते की खूबसूरती भी यही है। हालांकि पति अपनी पत्नियों से कुछ बातें छुपाते हैं, जिनके बारे में पत्नियों को जानने की उत्सुक्ता भी रहती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी छह बातों के बारे में -

1. शादी के बाद शुुरआती दिनों में पति को पत्नी से जो प्यार मिलता है उनके लिए यह बेहद खास और अहम होता है। वे हमेशा उन मोमेंट्स को याद करते हैं। इसके अलावा वे हमेशा अपनी पत्नी से आई लव यू सुनने की इच्छा रखते हैं, लेकिन अपनी यह इच्छा उन्हें बताने से कतराते हैं।

2. बच्चे हो जाने के बाद पत्नियों का ज्यादातर समय बच्चों की देखभाल में जाता है। ऐसे में पति खुद को अकेला और नजरअंदाज महसूस करने लगते हैं। वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी थोड़ा वक्त उनके लिए भी निकालें, जिसमें केवल वो दोनों हों और अपने दिल की बातें एक दूसरे से शेयर कर सकें। हालांकि इस बारे में वे कभी पत्नी से कह नहीं पाते।

3. पति जब भी मानसिक तनाव से गुजरता है तो वह चाहता है कि उस समय उसकी पत्नी उसका साथा। उस समय वह पत्नी को बिना बताए ही कुछ समय शांति में अकेले रहना चाहता है। हालांकि कई बार उनका यह बर्ताव पत्नियों को गलत मैसेज देता है। पत्नियों को लगने लगता है कि उनके पति उनसे गुस्सा हैं, या फिर उनमें उनका इंटरस्ट खत्म हो गया है।

4. हर पत्नी अपने पति से तारीफ सुनना पसंद करती है, उसी तरह पति भी चाहते हैं कि उनकी पत्नी उनकी तारीफ करे। हालांकि इस बारे में वो अपनी पत्नी को नहीं बताते, कि कहीं उनकी पत्नी उन्हें जज न करने लगे।

5. जब बात दिल की बातें शेयर करने की आती है तो आमतौर पर पति ही शुरुआत करते हैं। हालांकि वो चाहते हैं कि यह शुरुआत कभी न कभी उनकी पत्नी की तरफ से भी हो। इस बारे में वो चाहकर भी अपनी पत्नी से नहीं बोल पाते।

6. परिवारों में सास बहू में अनबन आम बात है। ऐसे में पति अक्सर पत्नी और मां के बीच जाता है। पति इन सब से दूर रहना चाहते हैं, क्योंकि उनके लिए दोनों ही एक समान हैं। वे पत्नी और मां में से किसी एक को नहीं चुन सकते।