16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों में पीएं मैंगो, स्ट्रॉबेरी और वॉटरमेलन की चाय, बढ़िया टेस्ट के साथ मिलेगी सेहत भी

आइस टी को लेकर हो रहे हैं इनोवेशंस, समर में छाया फ्रूट्स एंड टी फ्यूजन
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Apr 21, 2018

tea,indian tea,recipe,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

strawberry tea

मैंगो पापड़ी, स्ट्रॉबेरी, वॉटरमेलन और ऑरेंज इन दिनों चाय के स्वाद को बढ़ा रहे हैं। आइस टी को लेकर शहर में लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। आइस टी में ऐसे फ्रूट्स को शामिल किया जा रहा है, जो न सिर्फ हमारे टेस्ट को बढ़ा रहे हैं, बल्कि सेहत को भी दुरुस्त कर रहे हैं। देश में ऐसे कई टी रेस्तरां हैं, जिन्होंने इस समर यूजर्स के लिए फ्रूट्स के साथ डिफरेंट तरह की हॉट एंड आइस टी इंट्रोड्यूज की है।

पसंद कर रहे हैं टी क्रिएशन
एक्सपर्ट जसमीत सिंह कहते हैं कि टी को लेकर काफी इनावेशन हो रहे हैं, खासकर फ्रूट्स में लोग नया स्वाद चाहते हैं, यही वजह है कि समर में आइस टी का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा लीची, पीच, ब्लूबैरी और स्ट्रॉबैरी जैसे फ्रूट्स भी टी में शामिल किए जा रहे हैं।

टी शैक्स की डिमांड
इस समय टी शैक्स की डिमांड भी है। एक्सपट्र्स के मुताबिक डिफरेंट-डिफरेंट फ्लेवर्स के टी शैक्स इंट्रोड्यूज किए जा रहे हैं। इनमें चॉकलेट, इलायची और दालचीनी के टी शैक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।

हो रहे हैं एक्सपेरिमेंट
एक्सपर्ट राहुल मुंद्रा कहते हैं ‘लोगों को कुछ नया चाहिए होता है, ऐसे में चाय में भी डिफरेंट वैरायटीज को लेकर एक्सपेरिमेंट्स चल रहे हैं, जिन्हें जयपुराइट्स काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर चाय में फ्रूट्स को लेकर काफी इनोवेशन हो रहे हैं। लैमन मिंट आइस टी की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

रोज एंड जैसमिन टी
चाय में सिर्फ फ्रूट्स का फ्लेवर ही नहीं दिख रहा है, बल्कि फ्लावर्स की सुगंध भी घुल रही है। शहर में रोज टी से लेकर जैसमिन, सभी में खास फ्लेवर देखे जा सकते हैं। फ्लावर्स को लेकर हॉट एंड आइस, दोनों तरह की चाय पसंद की जा रही है।

समर में हिट मैंगो चाय
बिना मैंगो के समर अधूरा-अधूरा सा लगाता है। ऐसे में टी विद् मैंगो फ्यूजन ना देखने को मिले, ऐसा नहीं हो सकता है। शहर में इन दिनों मैंगो पापड़ी चाय काफी पसंद की जा रही है। इसमें चाय के साथ-साथ मैंगो पापड़ को उबाला जाता है, इसमें मिंट का फ्लेवर भी डाला जाता है।

कुछ खास फ्रूटी टीज

बड़ी खबरें

View All

रिलेशनशिप

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य