30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 साल बाद कुंभ राशि में विराजमान होंगे शनि देव, 4 राशि वालों को बनाएंगे मालामाल!

Shani Transit 2022: शनि का ये गोचर कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा तो कुछ की परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 17 Apr 2022, 3:06 PM IST

shani dev, shani, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani gochar 2022,

30 साल बाद कुंभ राशि में विराजमान होंगे शनि देव, 4 राशि वालों को बनाएंगे मालामाल!

Shani Transit In April 2022: अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो चुका है। अब सभी की नजर शनि ग्रह के राशि परिवर्तन पर टिकी है। शनि 29 अप्रैल को ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का ये गोचर ज्योतिष अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शनि का ये गोचर कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा तो कुछ की परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। यहां आप जानेंगे न्याय देवता शनि देव किन राशि वालों को अपने गोचरकाल में करेंगे 'मालामाल'।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई इस गोचरकाल की अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा से भी अच्छा धन बनाने में कामयाब रहेंगे। धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय किसी राजयोग से कम नहीं रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। पदोन्नति और सैलरी बढ़ने के आसार रहेंगे। ऑफिस में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ी डील हाथ लगने के आसार हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय काफी लाभप्रद साबित होगा।

तुला राशि: शनि के गोचर से इस राशि वालों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी पदोन्नति की भी संभावना दिखाई दे रही है। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि: शनि के गोचरकाल की अवधि आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। रूके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए समय सफलता भरा साबित होगा। दुश्मन परास्त होंगे। पैसा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुल मिलाकर समय लाभ कमाने के कई अवसर लेकर आएगा।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे देगा दिखाई, जानिए पूरी डिटेल!