सूर्य ग्रहण की डेट और समय (Surya Grahan 2022 Date And Time):
सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। इस दौरान 1 मई तारीख लग चुकी होगी। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 52 मिनट की होगी। ग्रहण रविवार के दिन लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। जो वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या से शुरू होगा और इसकी समाप्ति होते-होते प्रतिपदा तिथि लग चुकी होगी। इस दौरान सूर्य और चंद्र दोनों ही मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ये ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।कहां और कैसे देगा दिखाई? साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत के लोग इस ग्रहण को खुली आंखों से आसमान में नहीं देख पाएंगे। क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है। हालांकि ग्रहण की ये दिलचस्प घटना लाइव विभिन्न चैनलों के माध्यम से देखी जा सकती है। जिसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं।
गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी: धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर ही पड़ता है। इसलिए ग्रहण काल में प्रेगनेंट औरतों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। मान्यताओं के अनुसार जो गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर जाती है उनके शरीर पर कुछ लाल धब्बे या त्वचा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने की आशंका बनी रहती है। सूर्य ग्रहण की के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली या धारदार वाली चीजों का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है। इस दौरान कैंची, चाकू, छुरी इत्यादि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।आसमान में देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा, 4 ग्रह एक कतार में आएंगे नजर, 4 राशियों के लिए 'गोल्डन समय'