धनु राशि: इस राशि वालों के लिए ये दिन शुभ साबित होगा। आपकी किस्मत सोने की तरह चमकने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि के आसार हैं।
कर्क राशि: ये अक्षय तृतीया इस राशि वालों के लिए खास साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। यात्रा से भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि की संभावना है। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिलती हुई नजर आ रही है। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। इस दौरान आप धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।