
इन बर्थ डेट वाली लड़कियों की किस्मत होती है काफी ऊंची, पिता के लिए मानी जाती हैं लकी
हर अंक का अपना एक विशेष महत्व होता है और मनुष्य जीवन से अंक किसी न किसी रूप में जुड़ा होता है। अंक ज्योतिष अनुसार 1 से लेकर 9 तक कुल 9 मूलांक होते हैं और हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। हर व्यक्ति इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में जन्म लेता है। हम बात करेंगे मूलांक 2 के बारे में जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। अपने पिता की किस्मत चमका देती हैं।
पिता के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली: इस मूलांक की लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये उनकी सोई हुई किस्मत जगा देती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये जहां अपने शुभ कदम रखती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। ये पारिवारिक होती हैं। अपने घर-परिवार के लोगों से खूब प्यार करने वाली मानी जाती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
देखने में होती है आकर्षक: इस मूलांक की लड़कियां देखने में काफी आकर्षक होती हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये मृदुभाषी होती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। ये अनुशासन प्रिय होती हैं। इन्हें अपने घर परिवार के लोगों को साथ लेकर चलना पसंद होता है। ये जो ठान लेती हैं वही करती हैं।
होती हैं बुद्धिमान और समझदार: इस मूलांक की लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। करियर में बेहद ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। ये तेज बुद्धि और मेहनत के दम पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकती हैं। ये खुले विचारों की होती हैं। नौकरी हो या बिजनेस हर जगह इनका प्रदर्शन शानदार रहता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार इन नाम की लड़कियां धन-धान्य से भर देती हैं अपने पति का जीवन
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
30 May 2022 09:21 am
