होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। इस रणनीतिक जलमार्ग पर विवाद शुरू होने के बाद से ईरान ने कई मौकों पर साफ किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर हमेशा उसका ही कंट्रोल रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अलग-अलग मौकों पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नेवी (US Navy) का कंट्रोल है, उसकी नाकेबंदी को कोई नहीं तोड़ सकता और जिन देशों को अनुमति दी जा रही है, वो ही इस नाकेबंदी से गुज़र पा रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे 'ट्रंप स्ट्रेट' (Strait of Trump) भी बताया था। हालांकि ईरान की तरफ से भी कई मौकों पर होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल का दावा किया गया है और उसने इस रणनीतिक जलमार्ग में अपना प्रभाव भी दिखाया है।