29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यक्ति की इन 7 आदतों से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, धन का हो जाता है नाश

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 8 Jun 2022, 4:17 PM IST

maa laxmi, laxmi mata, how to get maa laxmi blessings, maa laxmi puja, astrology upay,

व्यक्ति की इन 7 आदतों से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, धन का हो जाता है नाश

How To Get Maa Lakshmi Blessings: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान सबकुछ मां लक्ष्मी की कृपा से ही प्राप्त होता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे धन-धान्य का नाश हो जाता है। जानिए व्यक्ति की ऐसी कौन सी आदते हैं जिनसें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं हो पाता है।

क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग करने से: हमारे धर्म-शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि क्रोध व्यक्ति को नर्क में ले जाता है। जो व्यक्ति अत्याधिक क्रोध करता है और अपशब्द बोलता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। इसलिए अपनी इस आदत में सुधार करने की कोशिश करें।

साधू-संतों के अपमान से: जो व्यक्ति साधू-संतों और शास्त्रों का अनादर करता है वो मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रह जाता है। ऐसे लोगों के घर-परिवार में मां लक्ष्मी क्षण भर भी नहीं रहती हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने से: शास्त्रों में बताया गया है जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद उठता है और सूर्यास्त के समय सोता है उससे धन की देवी लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। धर्मग्रंथों में इस बात का जिक्र किया गया है कि जो लोग सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोते हैं वो राक्षस प्रवृति के होते हैं।

ब्रह्म महूर्त और संध्या समय में भोग- विलास करने से: ब्रह्म महूर्त सुबह 2 से 4 बजे तक होता है। जो व्यक्ति इस समय पर और संध्या समय में भोग विलास करता है उसका भाग्य उदय नहीं हो सकता है। ये समय आराधना के लिए सबसे उचित माने जाते हैं।

प्रातः और सायंकाल में दीपक न जलाने से: आज के समय में घर के आंगन या देहलीज पर दीया जलाने की परंपरा लगभग जगहों पर लुप्त होती जा रही है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में प्रातः और सायंकाल में घर में दीपक नहीं जलाया जाता है, उस घर का मां लक्ष्मी त्याग कर देती हैं।

मैले कपड़े धारण करने से: मां लक्ष्मी को साफ-सफाई अति प्रिय होती है। यदि व्यक्ति मैले कपड़ों को धारण करता है और साफ-सफाई से नहीं रहता है तो मां लक्ष्मी उससे दूर हो जाती हैं।

घर को गन्दा रखने से: जिस घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वहीं जिस घर में गंदगी रहती है तो वहां अक्सर नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं और धन की देवी लक्ष्मी की कृपा भी नहीं बरसती।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: हर कष्ट दूर करता है हनुमान यज्ञ, धन और यश की भी होती है प्राप्ति