ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके समस्त जीवन पर पड़ता है। इसलिए नाम बेहद सोच समझकर रखा जाता है। नाम का पहला अक्षर निश्चित करने के लिए बच्चे की जन्म कुंडली में चंद्र राशि देखी जाती है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उस राशि के अक्षरों के हिसाब से बच्चे का नाम रखा जाता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती हैं।