6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके आसपास तो नहीं हो रहा असुर विवाह, जानें क्या है यह रीति…

Asur Vivah: Know about Asur Vivah Kya Hota Hai: लेकिन उनका पालन आज भी किया जाता है। आज हम यहां बात कर रहे हैं असुर, राक्षस और पैशाच विवाह की। जिसके बारे में तमाम ग्रंथों में जिक्र किया गया है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें क्या हैं ये वैवाहिक परम्पराएं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Jun 2023, 1:17 PM IST

asur_vivah.jpg

Asur Vivah: Know about Asur Vivah Kya Hota Hai: सनातन धर्म ग्रंथों में हर छोटी से बड़ी बात के लिए ज्योतिष संबंधी नियम बताए गए हैं। वहीं कुछ रीति-रिवाज और परम्पराएं ऐसी हैं, जिनके नियम कई बार कठिन जरूर हैं, लेकिन उनका पालन आज भी किया जाता है। आज हम यहां बात कर रहे हैं असुर, राक्षस और पैशाच विवाह की। जिसके बारे में तमाम ग्रंथों में जिक्र किया गया है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें क्या हैं ये वैवाहिक परम्पराएं...

क्या है असुर विवाह?
यह विवाह आमतौर पर निर्धन परिवारों की कन्याओं के साथ ज्यादा होता था। इसमें कन्या पक्ष के लोग एक निश्चित मूल्य लेते थे और अपनी कन्या को वर पक्ष को सौंप देते थे। एक तरह से यह विवाह न होकर सौदा होता था।

कैसे किया जाता है असुर विवाह
जब कोई पुरुष कन्या के लायक नहीं होता था, तो वह अपने पैसों के दम पर उससे विवाह करने की क्षमता रखता था। हालांकि इस विवाह में कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की जाती थी। कन्या पक्ष के घर वालों की अनुमति के साथ ही वर पक्ष उन्हें पैसा देता था। कन्या से पूछे बिना ही उसका विवाह एक अयोग्य आदमी से करवा दिया जाता था।

जानें कैसे माना जाता है कि कोई विवाह 'असुर' है

- वर पक्ष धनवान हो और उसका किसी ऐसी स्त्री पर मन आ जाए, जो निर्धन परिवार से हो। तो वह उसके परिवार को बहुत सारा धन दे देता था।
- पुरुष में किसी प्रकार का कोई दोष हो लेकिन फिर भी उसका विवाह कर दिया जाए।
- पुरुष कन्या पक्ष से निचली जाति का हो।
- पुरुष कोई गलत संगत में हो या नशा इत्यादि करता हो जिसके कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा हो, तो वह सौदा करके माता-पिता को मनाकर कन्या से विवाह कर ले।
- किसी अन्य कारण से पुरुष उस स्त्री के लायक ही ना हो, लेकिन पैसे के बलबूते पर उससे विवाह कर ही लेता है।

ये भी पढ़ें:इन राशियों के लड़के होते हैं पहली पसंद, इन पर मर मिटती हैं लड़कियां