
Bada Mangal Ke Upay : बड़ा मंगल 2026: 8 मंगलवार में करें ये चमत्कारी उपाय, कर्ज, बाधाएं और दुख होंगे दूर (फोटो सोर्स: AI@Gemini)
Bada Mangal Ke Upay: साल 2026 का ज्येष्ठ महीना अध्यात्म और ऊर्जा के नजरिए से बेहद खास होने वाला है। इस बार ज्येष्ठ का महीना सामान्य से लंबा है, जिसका मतलब है कि आपको बजरंगबली की कृपा पाने के लिए 4 नहीं बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल मिलने वाले हैं।
आज पहला बड़ा मंगल है और साथ में मूल नक्षत्र व शिव योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। कहते हैं कि बड़ा मंगल पर किया गया छोटा सा प्रयास भी पहाड़ जैसी मुसीबत को टाल सकता है। अगर आप भी जीवन की भागदौड़, कर्ज या पारिवारिक कलह से थक चुके हैं, तो इस बार इन प्राचीन और असरदार उपायों को आजमाकर देखें:
अगर जीवनसाथी के साथ अनबन रहती है, तो एक केले का पत्ता लें। चमेली के तेल में केसरिया सिंदूर मिलाकर उस पर एक त्रिकोण (Triangle) बनाएं। बीच में चमेली के तेल की शीशी और थोड़ा सिंदूर रखें। अवंति समुत्थं सुमेषानस्था धरनंदनं रक्त वस्त्रं समीदे" मंत्र का जाप करते हुए इसे हनुमान जी को अर्पित करें और बाद में पत्ते को जल में प्रवाहित कर दें। प्रेम की खुशबू वापस लौट आएगी।
यदि बैंक लोन या घाटा पीछा नहीं छोड़ रहा, तो केले के पत्ते पर हल्दी से त्रिकोण बनाएं। उसके अंदर 900 ग्राम मसूर की दाल और 7 साबुत लाल मिर्च रखें। घी का दीपक जलाकर "अग्ने सखस्य बोधि नः" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इस सामग्री को बहते पानी में विसर्जित करने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
बच्चों की शादी में बाधा आ रही है? मंगलवार के दिन गणेश जी के 'हरिद्रा मंत्र' का जाप करें:
"ॐ हुं गं ग्लूं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन हृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा।"
साथ ही, मंगल देव के मंत्र "ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः" का 51 बार जाप करने से मांगलिक दोष और पारिवारिक रुकावटें दूर होती हैं।
अगर आप खुद को फंसा हुआ महसूस करते हैं, तो दर्जी के पास से 'चॉकलेट-ब्राउन' रंग के कपड़े का त्रिकोणीय टुकड़ा लाएं। उस पर सिंदूर से 18 बिंदियां लगाएं। इसे किसी एकांत स्थान पर रखकर चारों ओर शहद गिरा दें। याद रहे, इसे रखकर पीछे मुड़कर नहीं देखना है। यह आपकी सारी नकारात्मकता वहीं छोड़ आएगा।
अगर कोई जरूरी काम महीनों से अटका है, तो हनुमान मंदिर में एक मौली (कलावा) लेकर जाएं। इसे भगवान के चरणों में स्पर्श कराएं, उनके पैरों का सिंदूर अपने माथे पर लगाएं और मौली का एक हिस्सा अपनी कलाई पर बांध लें। बाकी वहीं मंदिर में छोड़ दें। शिव योग में किया गया यह उपाय बंद किस्मत के ताले खोल देता है।
क्यों कहते हैं इसे बड़ा मंगल?: पौराणिक कथाओं के अनुसार, वनवास के दौरान हनुमान जी और भीम की मुलाकात ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही हुई थी। साथ ही, इसी दिन हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम से पहली बार भेंट की थी, इसलिए इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है।
सेवा का फल: बड़ा मंगल पर मीठा पानी (शर्बत) और बूंदी का प्रसाद बांटना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। गर्मी के मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाना साक्षात हनुमान जी की सेवा करने के समान है।
5 मई (आज), 12 मई, 19 मई, 26 मई, 2 जून, 9 जून, 16 जून और 23 जून।
इन 8 मंगलवारों में से अपनी सुविधा अनुसार कोई भी उपाय श्रद्धा के साथ करें। बजरंगबली आपकी झोली खुशियों से भर देंगे!
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
05 May 2026 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
