
Shani Dhaiya 2026 Ends for Leo : लंबे समय की परेशानियों का अंत, इस राशि पर मेहरबान शनि (फोटो सोर्स: AI@Gemini)
Shani Dhaiya 2026 Leo Rashi : अगर आपकी राशि सिंह है और अब तक आप महसूस कर रहे थे कि मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं, तो अब सुकून की सांस ले सकते हैं। ज्योतिषियों के हिसाब से, शनि की ढैया का जो सबसे भारी दौर था, वो गुजर चुका है। 2026 आपके लिए वो साल बनने वाला है जहां अटकाव खत्म होगा और तरक्की के दरवाजे खुलेंगे।
सिंह राशि पर शनि की ढैया 29 मार्च 2025 से शुरू हुई थी, और ये 3 जून 2027 तक चलेगी, मगर अब इसका पीक टाइम निकल चुका है। शनि का असर अब थोड़ा हल्का पड़ेगा। जिन कामों में जितना अड़चन आ रही थी, उनमें अब तेजी देखने को मिलेगी।
वर्कप्लेस पर जो भारीपन चल रहा था, अब वो छंटेगा। पहले फैसले लेने में झिझक रहे थे, अब कॉन्फिडेंस लौटेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, मेहनत पहचान मिलेगी, और प्रमोशन का समय भी करीब है। आलस्य की जगह अब कर्मठता आएगी, डेड प्रोजेक्ट्स फिर रफ्तार पकड़ेंगे।
आर्थिक रूप से 2026 आपके लिए फायदे का साल है। अगर पुश्तैनी संपत्ति या जमीन-जायदाद का कोई केस चल रहा था, तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। फंसा हुआ पैसा वापसी के पूरे आसार है। इनकम के नए रास्ते बनेंगे, बस खर्चों पर कंट्रोल रखना ज़रूरी है, वरना सेविंग्स में दिक्कत आ सकती है।
घर का जो माहौल पिछले काफी वक्त से तनाव भरा था, उसमें अब पॉजिटिव चेंज आना शुरू होगा। माता-पिता से रिश्ते सुधरेंगे, खासकर पिता का साथ बड़ी मुश्किलें हल कर देगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी, लोग सलाह मांगेंगे।
ढैया पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, और 2026 को और बेहतर बनाने के लिए आप कुछ चीज़ें रोजमर्रा में शामिल कर सकते हैं:
2026 आपके लिए सब्र का फल देने वाला साल है। डरना नहीं है, बस भरोसे और हिम्मत से आगे बढ़ते रहना है। शनि की ढैया का उतरता प्रभाव आपकी मेहनत को अब असली जीत में बदल देगा।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
04 May 2026 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
