30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

68 दिनों बाद बदल रही है बुध की राशि, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

Budh Transit 2022: 2 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन होगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों को शुभ फल देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 6 Jun 2022, 10:47 AM IST

budh rashi parivartan, budh gochar 2022, budh gochar july 2022, budh transit july 2022, mercury transit 2022,

68 दिनों बाद बदल रही है बुध की राशि, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

Budh Rashi Parivartan July 2022: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध जल्द अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में बुध का गोचर लोगों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करेगा और कई राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा। वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार और ज्ञान का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह बलवान होता है वो लोग बेहद बुद्धिमान और बोलने चालने में माहिर होते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर होता है उन्हें करियर बनाने में काफी परेशानियां आती हैं। 2 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन होगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों को शुभ फल देगा।

मिथुन राशि: ये गोचर इस राशि वालों के लिए कई शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। आपको लगभग हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आप नाम और प्रसिद्धि हासिल करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का हर काम में भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आय बढ़ेंगी और बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होगा।

कन्या राशि: इस समय आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। आपके संबंध बड़े अधिकारियों के साथ मजबूत होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। बिजनेस वाले जातक भी इस दौरान खूब तरक्की करेंगे।

कुंभ राशि: इस राशि वालों को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि: कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। ससुराल पक्ष से आपको काफी सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमा पाने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर समय शानदार दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: बुध ग्रह की कृपा से इस राशि वाले बुद्धिमान और बातचीत में होते हैं निपुण, राजनीति में होती है अच्छी पकड़