2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुध जल्द वृषभ राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ समय, बनेगा हर काम

ऐसे जातकों का संवाद कौशल अच्छा होता है और ये अपनी बातों से सभी का मन मोह लेते हैं। जानिए बुध के मार्गी होने का लाभ किन राशियों को मिलने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 24 May 2022, 4:54 PM IST

budh margi 2022, budh transit 2022, mercury transit 2022, budh margi in vrish rashi, बुध राशि परिवर्तन, बुध मार्गी,

बुध जल्द वृषभ राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ समय, बनेगा हर काम

23 दिन वृषभ राशि में वक्री रहने के बाद बुध 3 जून को मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, गणित, संचार और वाणिज्य का कारक ग्रह माना जाता है। बुध जिस व्यक्ति की कुंडली में मजबूत स्थिति में विराजमान रहता है उसकी किस्मत चमक जाती है। ऐसे जातकों का संवाद कौशल अच्छा होता है और ये अपनी बातों से सभी का मन मोह लेते हैं। जानिए बुध के मार्गी होने का लाभ किन राशियों को मिलने वाला है।

मेष राशि: बुध का मार्गी होना इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आसपास का माहौल सुखद रहेगा। इस अवधि में आपको परिवार वालों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आप पुराने विवादों का निपटारा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन लाभ की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि: आपका भाग्योदय होगा। नौकरीपेशा जातकों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर अच्छा प्रमोशन मिलने और वेतन वृद्धि होने की संभावना है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। निजी जीवन में भी आपको कोई खुशखबरी देखने को मिल सकती है।

तुला राशि: इस राशि वालों को करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। निवेश से भी आप अच्छा धन मकाने में सफल रहेंगे। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। छात्रों को भी पढ़ाई-लिखाई में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि: मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। हालांकि इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: जून का महीना किन 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत और धन-धान्य के खोलेगा मार्ग, जानें