31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 जुलाई को ये 3 राशियां शनि की दशा से हो जाएंगी मुक्त, मिलेगी बड़ी राहत

Shani Transit July 2022: शनि का ये गोचर कई राशि वालों की जिंदगी में अहम बदलाव लेकर आएगा। खास बात ये है कि शनि मकर राशि में सिर्फ 6 महीने के लिए ही विराजमान रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Jul 2022, 1:38 PM IST

shani dev, shani transit 2022, shani transit july 2022, shani transit Sagittarius 2022, shani gochar 2022, shani gochar dhanu 2022,

12 जुलाई को ये 3 राशियां शनि की दशा से हो जाएंगी मुक्त, मिलेगी बड़ी राहत

Shani Transit July 2022: शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी के लिए ये समय राहत भरा साबित होता है तो किसी के लिए परेशानियों भरा। 12 जुलाई से शनि मकर राशि में अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जहां ये 17 जनवरी 2023 तक विराजित रहेंगे। शनि का ये गोचर कई राशि वालों की जिंदगी में अहम बदलाव लेकर आएगा। खास बात ये है कि शनि मकर राशि में सिर्फ 6 महीने के लिए ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे। जानिए इस दौरान किन राशि वालों को मिलेगी बड़ी राहत।

मीन राशि: इस राशि वालों पर 29 अप्रैल 2022 से शनि साढ़े साती शुरू हो गई थी। अब शनि के मकर राशि में गोचर से आपको इससे कुछ राहत मिल जाएगी। मीन जातक 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि साढ़े साती से मुक्त रहेंगे। लेकिन 17 जनवरी 2023 के बाद आप पर फिर से शनि साढ़े साती का प्रभाव पड़ने लगेगा। तो कुल मिलाकर ये 6 महीने आपके लिए राहत भरे साबित होंगे।

कर्क राशि: 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश के दौरान आप पर शनि ढैय्या शुरू हुई थी। लेकिन अब जब शनि मकर राशि में दोबारा से प्रवेश करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको शनि ढैय्या से 6 महीनों के लिए राहत मिलने वाली है। कर्क जातक 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि ढैय्या से मुक्त रहेंगे। लेकिन 17 जनवरी के बाद आप पर फिर से शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।

वृश्चिक: कर्क राशि के साथ ही इस राशि वालों पर भी अप्रैल में शनि ढैय्या शुरू हो गई थी। जिससे मुक्ति 29 मार्च 2025 में मिलेगी। लेकिन बीच में कुछ समय के लिए इस राशि वालों को शनि ढैय्या से राहत मिल जाएगी। शनि 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे। इस दौरान आप पर शनि ढैय्या का साया नहीं रहेगा। लेकिन 17 जनवरी के बाद आप फिर से इसकी चपेट में आ जायेंगे।
यह भी पढ़ें: वक्री शनि का मकर राशि में गोचर 3 राशि वालों को करेगा मालामाल, चेक करें अपनी राशि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)