पूजा सामग्री की थाली में याद से रख लें ये सामान
स्कंदमाता की पूजा में धनुष बाण अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। इन्हें सुहाग का सामान जैसे, लाल चुनरी, सिंदूर, नेलपेंट, बिंदी, मेहंदी, लाल चूडिय़ां, लिपस्टिक इत्यादि अर्पित करना चाहिए। नवरात्रि के पांचवें दिन लाल वस्त्र में सुहाग की सभी सामग्री, अक्षत समेत लाल फूल मां को अर्पित करने चाहिएं। ऐसा करने से महिलाओं का सौभाग्य जागता है, उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा-अर्चना भी मां दुर्गा के अन्य स्वरूपों की तरह ही की जाती है।