
Chaitra Navratri Astro Tips: These Remedies will make you richest, Navratri Jyotish Upay: शक्ति का महापर्व नवरात्रि बुधवार से शुरू होने जा रहा है। यह जहां मां दुर्गा की साधना और आराधना का पर्व है, वहीं माना जाता है कि इस महापर्व में किए जाने वाले कुछ उपाय आपको दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बना सकते हैं। तो अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि मां दुर्गा की शक्ति का यह महापर्व नवरात्रि आए तो आपके जीवन में खुशियां और आर्थिक संपन्नता देकर ही जाए, तो इस लेख में हम आपको बता रहे हैं ज्योतिष और लोक मान्यताओं पर आधारित कुछ असरदार और अचूक उपाय। जिन्हें नवरात्रि के दिनों में पूरी श्रद्धा के साथ किया जाए, तो आपको अमीर बनते देर नहीं लगती।
ये हैं कुछ असरदार और अचूक उपाय
- इन नौ दिनों में यदि आप अखंड दीपक नहीं जला पा रहे हैं, तो सुबह-शाम घी का दीपक जरूर जलाएं। यह ध्यान रखें कि नौ दिन तक सुबह शाम आपको हर कंडिशन में दीपक जलाना ही चाहिए। इस दीपक में 4 लौंग डाल दें। ऐसा पूरे नौ दिन तक करें।
- नवरात्रि के इन दिनों में पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल रंग की चुनरी में रखें और फिर उन्हें मां दुर्गा को अर्पित करें।
- नवरात्रि के नौ दिनों हर दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए।
- नवरात्रि में मां दुर्गा को पूरे नौ दिन तक 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं।
- नवरात्रि के इन नौ दिनों में कभी भी देवी मां के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा (पताका, परचम, झंडा) चढ़ाएं।
- नवरात्रि में देवी मां को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर अर्पित करें।
- मखाने के साथ सिक्के रखकर देवी को अर्पित करें और फिर इस सामग्री को गरीबो में बांट दें।
- छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट को छोटी कन्याओं को उपहार स्वरूप दें।
- नवरात्रि के दौरान अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री जैसे स्वास्तिक, ऊं, श्री, हाथी, कलश, दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र, आचमनी, मुकुट, त्रिशूल आदि खरीदें और देवी दुर्गा के चरणों में रखें और इसकी पूजा करें। फिर नवरात्रि के अंतिम दिनों में उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी या जहां भी आप अपने रुपए-पैसे रखते हैं उस जगह रख दें। माना जाता है कि इससे आश्चर्यजनक रूप से धन में वृद्धि होती है।
Updated on:
22 Mar 2023, 10:53 AM IST
Published on:
21 Mar 2023, 5:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.