धनु राशि (Dhanu Rashi) के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये ईमानदार और साफ दिल होते हैं। ये एक बार किसी लक्ष्य को पाने की ठान लेते हैं तो उसे पाकर ही दम लेते हैं। समाज में इनकी अच्छी पकड़ होती है। ये गतिशील रहने में विश्वास रखते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।