इस मूलांक की लड़कियां काफी प्रतिभाशाली होती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये जिस काम में हाथ डालती हैं वहां सफलता पाती हैं। ये जिद्दी और जुनूनी भी होती हैं। इन्हें हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। सफलता पाने के लिए ये कड़ी से कड़ी मेहनत करने को तैयार रहती हैं। ये अपने घर परिवार को खुशियों से भर देती हैं। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा रहती है। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
ये भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेती हैं। ये अपने कार्यों से सभी को खुश कर देती हैं। कार्यस्थल और या घर हर जगह ये मुखिया की भूमिका निभाती हैं। लोग इनकी राय लेना काफी पसंद करते हैं। नौकरी में ये अपना परचम लहराती हैं। ज्योतिष अनुसार ये बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। जन्म के बाद से ही इनके घर परिवार में सुख समृद्धि आ जाती है। इतना ही नहीं ये अपने पति के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में इनकी शादी होती है वहां पैसों की कभी कमी नहीं रहती।
ये काफी स्वाभिमानी होती हैं। अपने दम पर हर काम करना चाहती हैं। कार्यस्थल में ये उच्च पद पर काम करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी रहती है। ये आत्मनिर्भर होती हैं। लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं। इनके जीवन में कई चुनौतियां आती हैं लेकिन ये उनसें घबराती नहीं हैं बल्कि डटकर सामना करते हुए जीत हासिल करती हैं।इन राशि की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे भाग्यशाली, इनकी बदौलत घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती