8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊंची किस्मत वाली होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, करियर में खूब पाती हैं सफलता

Numerology: इनके अंदर जन्म से ही नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये मेहनती, बुद्धिमान, कर्मशील और दयावान होती हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ank jyorish, numerology lucky number, radix 3, mulank 3 people,

ऊंची किस्मत वाली होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, करियर में खूब पाती हैं सफलता

हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खास विशेषता होती है। किसी मूलांक के लोग अत्याधिक बुद्धिमान होते हैं तो किसी के मेहनती। किसी को सफलता काफी जल्दी हासिल हो जाती है तो किसी को इसके लिए कई प्रयास करने पड़ते हैं। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 3 वालों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका बर्थ मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियों की किस्मत काफी ऊंची मानी जाती है।

इनके अंदर जन्म से ही नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये मेहनती, बुद्धिमान, कर्मशील और दयावान होती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इनकी जिंदगी काफी आलीशान गुजरती है। ये साफ दिल होती हैं। समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करती हैं। इनके अंदर दया की भावना काफी ज्यादा होती है।

धन-धान्य के मामले में इस मूलांक की लड़कियां काफी लकी साबित होती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ये लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन होती है। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त भी होती हैं। ये अपने मित्रों पर काफी धन खर्च करती हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है।

इस मूलांक की लड़कियां अपने लिए तो लकी मानी ही जाती हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। ये हमेशा ऐसा काम करती हैं जिससे दूसरों के लिए ये मिसाल बन जाती हैं। टीचर, जज, अधिवक्ता जैसे प्रशासनिक पद और शिक्षा के क्षेत्र में ये खूब सफलता अर्जित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: शनि मकर राशि में जल्द करेंगे प्रवेश, 4 राशि वालों को होगा धन लाभ

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)