6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: सीमांत जैसलमेर जिले में अब चौथे चरण में पंचायतीराज चुनाव

जैसलमेर में पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब जिला चौथे चरण में चुनाव होंगे। नई तारीखों के अनुसार 14 नवम्बर को जिला परिषद और सभी 10 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं 16 नवम्बर को ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा, जिससे दावेदारों और दलों को अतिरिक्त तैयारी का समय मिल गया है।
2 min read
Google source verification
jaisalm jilla parishad

जैसलमेर का जिला परिषद कार्यालय

जैसलमेर. पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम में आंशिक तब्दीली की गई है। इसके बाद अब सीमावर्ती जैसलमेर जिले में इन संस्थाओं के लिए चुनाव चौथे चरण में होंगे। इससे पहले जैसलमेर में पहले चरण में यह चुनाव करवाए जाने थे। नई तारीखों के अनुसार अब जैसलमेर जिले में आगामी 14 नवम्बर को जिला परिषद व सभी 10 पंचायत समिति सदस्यों और 16 तारीख को ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए मतदान होगा। नई तारीखों के ऐलान के बाद पंचायत चुनावों के लिए जोर-आजमाइश कर रहे प्रत्याशियों को तैयारियों के लिए ज्यादा समय मिल गया है। साथ ही दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस को प्रत्याशी चयन के लिए भी ज्यादा समय मिल गया है।

10 पंचायत समितियों में चुनाव

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संशोधित समय-सारणी के अनुसार जैसलमेर जिले को अब चतुर्थ चरण में शामिल किया गया है। जिले की 10 पंचायत समितियों राजमथाई, सांकड़ा, भणियाणा, खुहड़ी, फतेहगढ़, रामगढ़, जैसलमेर, रामदेवरा, नाचना और मोहनगढ़ में चुनाव चौथे चरण में होंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद के सदस्यों के लिए लोक सूचना 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी।जिला परिषद व पंचायत समिति वार्डों में मतदान 14 नवंबर, पंच व सरपंच पद के लिए मतदान 16 नवंबर और उसी दिन मतगणना, उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को करवाया जाएगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों की मतगणना 20 नवंबर, जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, 26 को उप जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान व 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होगा।

पर्यटक अक्टूबर की गर्मी से परेशान

जैसलमेर . स्वर्णनगरी में मौसम के तेवर लगातार एक समान बने हुए हैं। दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक दिन पहले सोमवार को यह क्रमश: 38.5 व 23.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इन दिनों सुबह 8 बजे से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगती है। सुबह 10 बजे के बाद गर्मी का असर तेज हो जाता है। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। रात में अवश्य कुछ शीतलता मिलती है, लेकिन यह राहत अस्थायी होती है। शहर में बड़ी संख्या में देशी पर्यटक आए हुए हैं, जो अक्टूबर के महीने में धूप की तेज किरणों से हैरान परेशान नजर आते हैं।