
मांगलिक दोष क्या वाकई में होता है अशुभ? मांगलिक जातकों में होती है अनोखी खासियत
Manglik Dosh: जब भी किसी व्यक्ति की शादी में देरी होती है तो पहला सवाल मन में यही आता है कि कहीं कुंडली में मांगिलक दोष तो नहीं? अधिकतर लोग मांगलिक दोष को बेहद अशुभ मानते हैं। लेकिन क्या सच में मांगिलक होना कोई दोष है? क्योंकि अगर इसके शब्द का अर्थ समझे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि ये अशुभ ही होगा। मांगलिक शब्द बना ही मंगल शब्द से है और मंगल का अर्थ होता है शुभ यानी अच्छा होना। तो ऐसे में मांगलिक होना कोई दोष नहीं बल्कि इसके कई लाभ भी होते हैं।
क्या है मंगल दोष? ज्योतिष जानकार मानते हैं कि जब भी किसी व्यक्ति के लग्न भाव, चतुर्थ भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव, द्वादश भाव में मंगल ग्रह स्थित होता है तो ये स्थिति कुंडली में मंगल दोष का निर्माण करती है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि मंगल के इन भावों में होने का मतलब हमेशा नकारात्मक ही हो। इन भावों में मंगल के होने से कुछ लाभ भी मिलते हैं। आगे जानिए इसके बारे में...
-जब मंगल लग्न भाव यानी पहले भाव में हो तो ऐसे व्यक्ति साहसी और पराक्रमी होते हैं। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी विजयी बनकर बाहर निकलते हैं।
-जब मंगल चतुर्थ भाव में होता है तो ऐसे जातक बेहद शक्तिशाली और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है।
-सप्तम भाव में मंगल का होना लोगों को संपत्ति और संपत्ति से जुड़े काम में शुभ परिणाम प्रदान करता है। ऐसे जातक ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं और ढेर सारी संपत्ति के मालिक बनते हैं।
-अष्टम भाव में मंगल के होने से व्यक्ति को आकस्मिक रूप से धन लाभ के योग बनते हैं।
-मंगल के द्वादश भाव में होने से व्यक्ति विदेशी भूमि से काफी सफलता हासिल करता है और उसे लोगों का खूब प्यार मिलता है।
मांगलिक लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व:
-जो लोग मांगलिक होते हैं वो अपने जीवन में बेहद ही अनुशासित होते हैं और कोई भी काम प्लानिंग के साथ करते हैं।
-अनुशासन इन लोगों के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है जिसे ये अपने जीवन के हर एक पहलू में फॉलो करते हैं।
-ये लोग जो भी काम शुरू करते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाए बिना नहीं मानते।
-ऐसे जातक साहसी और निडर होते हैं। लड़ाई झगड़ों और जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों तक से नहीं घबराते बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं।
-इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है।
बिना कुंडली के ऐसे जानें कि आप पर मांगलिक दोष है या नहीं:
-यदि किसी व्यक्ति की शादी में बेवजह कारणों से देरी हो रही है या शादी बार-बार टूट रही है तो मुमकिन है कि आप मांगलिक दोष से पीड़ित हों।
-यदि विवाह के बाद ना चाहते हुए भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो भी मांगलिक दोष होने के संकेत मिलते हैं।
-जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हों या बिना किसी कारण लड़ाई-झगड़ा होता रहता हो तो भी व्यक्ति के मांगलिक दोष से पीड़ित होने के संकेत मिलते हैं।
-अगर व्यक्ति अत्याधिक गुस्सैल स्वभाव का हो तो ये भी मंगल दोष होने का संकेत माना जाता है।
-जिन लोगों को खून से संबंधित परेशानियां अधिक रहती हैं उनके मांगलिक दोष से पीड़ित होने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें: सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत, नोट कर लें तारीख
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
7 Jun 2022, 4:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.