28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 जुलाई को शनि मकर राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए किन राशि वालों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और किन पर ढैय्या

अब 12 जुलाई को शनि फिर से मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए शनि के इस राशि गोचर से किन राशि के लोग प्रभावित होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 1:44 PM IST

shani dev, shani sade sati, shani dhaiya, shani sade sati on makar rashi, shani dhaiya on mithun rashi, shani dhaiya on tula rashi,

12 जुलाई को शनि मकर राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए किन राशि वालों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और किन पर ढैय्या

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya: शनि 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साल 2022 में ही शनि का ये दूसरी बार राशि परिवर्तन होगा। इससे पहले शनि ने 29 अप्रैल को राशि बदली थी। इस दौरान शनि ने मकर से कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अब 12 जुलाई को शनि फिर से मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए शनि के इस राशि गोचर से किन राशि के लोग प्रभावित होंगे। किन पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या शुरू होगी।

किस पर रहेगी शनि साढ़े साती और किस पर शनि ढैय्या: शनि 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे। इस दौरान धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। जिसमें धनु वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण रहेगा। मकर वालों पर दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर पहला चरण रहेगा। इस दौरान इन तीनों ही राशियों के जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा। शनि ढैय्या की बात करें तो इस दौरान मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।

शनि को मजबूत करने के उपाय:
-शनि की क्रूर दृष्टि से बचना चाहते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
-शनि के इन मंत्रों का करें जाप
1. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः!
2. ॐ शं शनैश्चरायै नमः!
3. ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवंतु नः!
-शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए तिल, तेल और छायापात्र का दान करें। इसके लिए एक बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें अपनी परछाई देखकर उसे दान कर दें।
-शनि ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए धतूरे की जड़ धारण करें।
यह भी पढ़ें: पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं इस मूलांक के लोग, तुरंत निकलवा लेते हैं अपना काम

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)